फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Potato prices will increase further

UP: कोल्ड स्टोर में आलू रखना होगा मंहगा, किराया 20 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ा, यह रहेगा अब किराया

Fri, 31 Jan 2025 03:00 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 31 Jan 2025 03:00 PM IST
सार

सादा आलू का किराया 280 से बढ़ कर 300 रुपये और चिप्सोना का किराया 320 से बढ़ कर 340 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है।

विज्ञापन
Potato prices will increase further
आलू - फोटो : संवाद

विस्तार

इस वर्ष आलू कोल्ड स्टोर में रखना महंगा होगा। उत्तर प्रदेश कोल्ड स्टोर एसोसिएशन ने कोल्ड स्टोर में आलू रखने का किराया बढ़ा दिया है। अब सादा आलू का किराया 280 से बढ़ कर 300 रुपये और चिप्सोना का किराया 320 से बढ़ कर 340 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। लखनऊ में 30 जनवरी को हुई बैठक में इसकी घोषणा की गई। ऐसे में इस वर्ष भी आलू सस्ता होने की उम्मीद नहीं है। आलू का दाम फुटकर में लगभग 20 रुपये किलो तक रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। जिससे आम आदमी को आलू की बेल्ट में ही महंगा आलू खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

विज्ञापन


लखनऊ की बैठक में शामिल हुए अलीगढ़ कोल्ड स्टोरेज आनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गिर्राज गोदानी ने बताया कि बीते दो वर्ष से कोल्ड स्टोरों में आलू भंडारित करने का सालाना किराया नहीं बढ़ा है। इस दौरान अमोनिया गैस, कोल्ड स्टोरों की मशीनें, कलपुर्जे, रखरखाव, मजदूरों का मेहनताना, कर्मियों की तनख्वाह बढ़ गई है। इसके अलावा बीते दो वर्ष से लगातार नवंबर माह का भंडारण अतिरिक्त कराया जा रहा है। जिसका कोई देय कोल्ड स्टोर स्वामियों को नहीं मिलता है। इससे भी खर्चा बढ़ गया है। इसी वजह से प्रदेश स्तरीय बैठक में किराया बढ़ाने का फैसला किया गया है। यहां बता दें कि लखनऊ में हुई बैठक में अलीगढ़ से कल्याण सिंह, मुकेश तोमर, धर्मेंद्र सिंह, अजय जैन, श्याम नारायण, संजय गर्ग, अनिल अग्रवाल, राकेश अग्रवाल और ओम प्रकाश शामिल हुए।

विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय एसोसिएशन का चुनाव नहीं, चयन होगा

उत्तर प्रदेश कोल्ड स्टोर एसोसिएशन में अब चुनाव नहीं होगा। चुनाव की जगह चयन प्रक्रिया होगी। लखनऊ की बैठक में शामिल हुए अलीगढ़ कोल्ड स्टोर आनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गिर्राज गोदानी ने बताया कि नई कमेटी का चयन होने तक वर्तमान एसोसिएशन काम करती रहेगी। चयन प्रक्रिया पूरी करने के लिए एक कमेटी बनाई गई है। इसमें बदायूं से सुभाष, आगरा से राकेश गर्ग, गाजीपुर से वीरेंद्र मुज्जफरनगर से सुधीर गोयल और इटावा से अशोक को शामिल किया गया है। यह सभी कोल्ड स्टोर स्वामी हैं। 

यह भी तय हुआ कि नए अध्यक्ष का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। प्रत्येक जिले में संगठन को सक्रिय किया जाएगा। जनपद स्तर पर कोल्ड स्टोर स्वामियों की स्थानीय समस्याओं का समाधान किया जाएगा। लखनऊ में हुई बैठक में लगभग 550 सदस्यों ने भाग लिया। इसमें आगरा, अलीगढ़, कासगंज, मेरठ, मुजफ्फरनगर, इटावा, फरुर्खाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, फीरोजाबाद, सिरसागंज, टूंडला, मैनपुरी, बाराबंकी, लखनऊ, इलाहाबाद, बदायूं, पीलीभीत और कानपुर के कोल्ड स्टोर स्वामी शामिल हुए।

अलीगढ़ में 118 कोल्ड स्टोर

  • भंडारण क्षमता 2.65 करोड़ बोरे
  • आलू का रकबा लगभग 33 हजार हेक्टेयर

हाथरस में 147 कोल्ड स्टोर

  • भंडारण क्षमता 12,63000 मीट्रिक टन
  • आलू का रकबा 50 हजार हेक्टेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed