फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Postmartam House News

अलीगढ़ के पोस्टमार्टम केंद्र को भी है ‘पोस्टमार्टम’ की जरूरत

Tue, 05 Jan 2021 01:53 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
Postmartam House News
अभिषेक शर्मा
विज्ञापन

गाजियाबाद के डीएम ने मोदी नगर हादसे के बाद वहां के पोस्टमार्टम केंद्र की अव्यवस्थाओं पर जो सवाल खड़े किए हैं। कमोबेश वही हालत अपने जिले के एकमात्र पोस्टमार्टम केंद्र की है। यहां भी औसत हर दिन 4 से 5 पोस्टमार्टम होने के बाद भी एक ही टीम काम करती है। कहने को यहां पोस्टमार्टम केंद्र पर दो टेबिल हैं। लेकिन टीम एक होने के कारण दिन भर वही टीम काम करती रहती है। हां, किसी बड़े हादसे पर जरूर अलग से टीम की व्यवस्था कर दी जाती है। मगर, वह टीम उस हादसे से जुड़े पोस्टमार्टम तक सीमित रहती है। अगर यहां की समस्याओं पर गौर करना शुरू करें तो इस पोस्टमार्टम केंद्र को भी तगड़े ‘पोस्टमार्टम’ जरूरत है।
अलीगढ़ के पोस्टमार्टम हाउस की अव्यवस्थाओं की बात की जाए तो यहां पर कहने को दो टेबिल हैं, जिन पर शव लिटाकर पोस्टमार्टम किया जा सकता है। मगर, पोस्टमार्टम करने के लिए एक ही टीम तैनात रहती है, जबकि सामान्यता यहां चार से पांच पोस्टमार्टम प्रतिदिन होते हैं। कहने को यह टीम 24 घंटे तैनात रहती है। मगर शाम तीन-चार बजे यह जितने पोस्टमार्टम संबंधी पुलिस दस्तावेज यहां पहुंच जात हैं। उनके पोस्टमार्टम शाम तक कर दिए जाते हैं। चार बजे के बाद अगर कोई कागज पहुंचते हैं तो पोस्टमार्टम कल के लिए टाल दिया जाता है। अगर किसी को रात में ही पोस्टमार्टम कराना है तो उसके लिए प्रशासनिक अनुमति की जरूरत रहती है। अगर दिन में कोई बड़ी दुर्घटना है तभी दूसरी या तीसरी टीम बुलाई जाएगी। तीसरी टीम स्ट्रेचर पर शव रखकर पोस्टमार्टम करेगी।
विज्ञापन

पुलिस स्तर से होती है कागजों में देरी
देरी से कागज पहुंचना भी एक बड़ा कारण है। अमूमन होता यह है कि किसी भी दुर्घटना की प्राथमिक सूचना पर मौके से घायल को तत्काल अस्पताल या शव को चिकित्सकीय पुष्टि के लिए अस्पताल भेज दिया जाता है। अस्पताल से उसे मृत घोषित कर उसी एंबुलेंस से तत्काल पोस्टमार्टम केंद्र भेज दिया जाता है। अब पोस्टमार्टम के लिए कागजों का इंतजार है। थाने संबंधित दरोगा पांच लोगों के बयान के बाद पंचायतनामा व पोस्टमार्टम कागज तैयार करता है, जिसमें डेढ़ से दो घंटे का समय लगता है। एक शव के कागज तैयार होने के बाद सिपाही उन्हें लेकर पहले जिला अस्पताल जाएगा। वहां लिखा पढ़ी करने के बाद फिर पुलिस लाइन पहुंचेगा। वहां लिखा पढ़ी होने के बाद फिर पोस्टमार्टम केंद्र कागज पहुंचेंगे। इस प्रक्रिया में भी दो से ढाई घंटे लग जाते हैं। तब कहीं जाकर पोस्टमार्टम शुरू हो पाएगा। अब इसके लिए पुलिस को दोषी ठहराया जा सकता है। मगर पोस्टमार्टम केंद्र वाले बिना कागज मिले शव को हाथ नहीं लगाते और शव पोस्टमार्टम केंद्र के बरामदे में ऐसे ही टिनशेड में रखे रहते हैं। उन्हीं शवों को अक्सर चूहे, कुत्तों से कुतरने की घटनाएं देखने व सुनने को मिल जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीपीपी मॉडल पर तैयार होना था यह पोस्टमार्टम केंद्र
वर्ष 2010-11 में इस पोस्टमार्टम केंद्र की हालत बेहद दयनीय स्थिति में थी। तत्कालीन एसएसपी असीम अरुण के प्रयास से यहां सांसद व विधायक निधि से नया भवन बना, नुमाइश मद से जेनरेटर व फ्रीजर आदि का इंतजाम हुआ। दो टेबिल बनीं। इसके अलावा संसाधन, पब्लिक सुविधाओं के लिए इसे पीपीपी मॉडल के तहत संचालन पर विचार हुआ और एक टीम ने कई दूसरे शहरों के पोस्टमार्टम केंद्र देखे। वहां से आने के बाद एमओयू साइन हुआ। मगर सब रद्दी की टोकरी में चला गया।

खुद परिवार को खरीदनी पड़ती है किट
पोस्टमार्टम केंद्र प्रभारी रवि दीक्षित के अनुसार शाम पांच बजे के बाद यहां अंधेरा हो जाता है। किट की सुविधा नहीं है। खुद लोगों को किट खरीदकर लानी पड़ती है। उसी किट में पोस्टमार्टम के बाद शव रखकर सौंपा जाता है। उसे लेकर यहां के स्टाफ पर रुपये मांगने के आरोप लग जाते हैं। कई मर्तबा यहां की इन समस्याओं को लेकर सीएमओ व अन्य अधिकारियों को लिखा गया है। रात में अंधेरे के कारण पोस्टमार्टम से जुड़ी कई समस्याएं रहती हैं। गरमी में जेनरेटर खराब होने पर फ्रीजर काम नहीं करता तो दुर्गंध आदि की समस्या भी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed