फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Poster of migration put up at home, report filed

Aligarh News: जवां में घर पर लगाया पलायन का पोस्टर, रिपोर्ट दर्ज, यह है मामला

Fri, 28 Feb 2025 11:12 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 28 Feb 2025 11:12 PM IST
सार

थाना प्रभारी जवां हेमेंद्र मावी ने बताया कि मुर्गी फार्म अर्जुन सिंह के पास किराए पर है। आरोपी पक्ष से उसने किराए पर लिया है। आरोपी पक्ष का दावा है कि उन्हें किराया भी नहीं दिया जा रहा है और न मुर्गी फार्म खाली किया जा रहा है।

विज्ञापन
Poster of migration put up at home, report filed
घर के गेट पर लिखा पलायन के बारे में , लगा है ताला - फोटो : संवाद

विस्तार

जवां के गांव बहादुरपुर में मुर्गी फार्म पर तोड़फोड़ और मारपीट करने के मामले में पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। साथ ही गांव से पलायन करने का ऐलान कर पोस्टर लगा दिया है। पलायन की घोषणा को मुर्गी फार्म की दीवार पर लिखवा दिया है। 

विज्ञापन


गांव निवासी अर्जुन सिंह ने थाना जवां में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि बीती 23 फरवरी को सुबह 8.30 बजे उसकी मां सर्वेश देवी और पत्नी चंद्रकला देवी मुर्गी फार्म पर थीं। इसी दौरान आरोपी गांव निवासी सचिन, प्रेमपाल सिंह, अंकुश, तेजवीर और पंकज फार्म पर आए और विवाद करने लगे। पत्नी ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे पीट दिया और जान से मारने की धमकी दी। फार्म में तोड़फोड़ की और धमकाते हुए भाग गए। 
विज्ञापन


अर्जुन का कहना है कि इस मामले में पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। इसी चलते वह गांव से पलायन कर रहे हैं। यही बात अर्जुन ने अपने घर और मुर्गी फार्म पर पेंट से लिखवा दी है। इसमें कहा गया है कि वह दबंगों के चलते गांव से पलायन कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में थाना प्रभारी जवां हेमेंद्र मावी ने बताया कि मुर्गी फार्म अर्जुन सिंह के पास किराए पर है। आरोपी पक्ष से उसने किराए पर लिया है। आरोपी पक्ष का दावा है कि उन्हें किराया भी नहीं दिया जा रहा है और न मुर्गी फार्म खाली किया जा रहा है। अर्जुन का कहना है कि आरोपियों ने उसके पिता से सन 2011 में 1.50 लाख रुपये लिए थे। इसी के चलते वह फार्म हाउस खाली नहीं कर रहा है। दोनों पक्षों के दावे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed