फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Postal Department removed saffron and blue colored letter box

डाक विभाग ने हटाए भगवा और नीले रंग के लेटर बॉक्स

Sun, 16 Dec 2018 01:32 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sun, 16 Dec 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
Postal Department removed saffron and blue colored letter box
डाक विभाग ने हटाए भगवा और नीले रंग के लेटर बॉक्स - फोटो : Dig Vishal
प्रधान डाकघर के गेट पर लगे भगवा रंग के लेटर बॉक्स को विभागीय अधिकारियों ने पोस्ट मास्टर जनरल (पीएमजी) सिन्हा की फटकार के बाद हटवा दिया है। इसके साथ ही वहां लगे नीले रंग के लेटर बॉक्स को भी हटवाया गया है।
विज्ञापन


गेट पर अब पांच के स्थान पर सिर्फ तीन ही लेटर बॉक्स रह गए हैं, जिनमें दो लाल और एक हरा है। इसके साथ ही अधिकारियों ने पीएमजी के द्वारा उजागर की गई अन्य खामियों को भी दुरुस्त कराने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। डाक विभाग के परिसर में साफ -सफाई के इंतजाम दुरुस्त किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि 12 दिसंबर को आगरा से आई पीएमजी मनीषा सिन्हा ने प्रधान डाकघर कार्यालय का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्हें डाकघर के गेट पर लगे पांच लेटर बॉक्सों में से दो बॉक्स हरे और नीले रंग और एक अन्य भगवा रंग में रंगा नजर आया तो उन्होंने अधिकारियों से जवाब तलब कर लिया था। इसके साथ ही विभाग के अस्पताल, पासपोर्ट कार्यालय, डाक कर्मियों की कालोनी का निरीक्षण किया था। यहां गंदगी और जनरेटर रूम की दशा देख अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



पीएमजी ने निरीक्षण के दौरान कई खामियां निकाली थीं। उन सभी को दुरुस्त कराया जा रहा है। गेट पर लगे भगवा और नीले रंग के लेटर बॉक्स को हटवा दिया है। 
- जीएन प्रसाद, वरिष्ठ डाक अधीक्षक 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed