फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Postal ballots will be counted first on June 4

Lok Sabha Election: 4 जून को सबसे पहले होगी पोस्टल बैलेट की गिनती, ऐसे गिने जाएंगे डाक मतपत्र

Fri, 24 May 2024 04:57 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 24 May 2024 04:57 PM IST
सार

4 जून को लोकसभा चुनाव की मतगणना होनी है। मतगणना वाले दिन ईवीएम से पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी।  एआरओ, सुपरवाइजर्स एवं गणना पर्यवेक्षकों को इसका प्रशिक्षण दिया गया है।

विज्ञापन
Postal ballots will be counted first on June 4
पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए एआरओ, सुपरवाइजर्स एवं गणना पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

4 जून को होने वाली मतगणना में सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी, उसके बाद ईवीएम से वोटों की गिनती होगी। पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए एआरओ, सुपरवाइजर्स एवं गणना पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण कलेक्टर सभागृह में एडीएम न्यायिक एवं प्रभारी पोस्टल बैलेट की अध्यक्षता में हुआ। प्रशिक्षण में सेवा निर्वाचकों के पोस्टल बैलट पर अंकित क्यूआर कोड को स्कैन करने के बारे में भी ट्रेनिंग दी गई।

विज्ञापन


हरे और लाल रंग में रखे जाएंगे पोस्टल बैलेट
एडीएम न्यायिक अखिलेश कुमार ने पोस्टल बैलेट गणना प्रक्रिया के बारे में बताया कि सबसे पहले गणना कार्मिक लॉगिन आईडी करने के उपरांत फार्म 13सी या कवर लिफाफे के ऊपर अंकित क्यू आर कोड को स्कैन करेंगे, फिर कवर लिफाफा को फाड़ेंगे, उसमें 13ए (घोषणा पत्र) निकलेगा, जिसमें अंकित दो क्यू आर कोड को स्कैन किया जाएगा। फिर 13बी (मतपत्र) में लगे बारकोड को स्कैन किया जाएगा। तीनों प्रपत्र पर लिखे सीरियल नम्बर को गणना कार्मिक अनिवार्यता से अंकित करेंगे। 13 सी,  13 ए और 13 बी को स्कैन करने के उपरांत मतपत्र को उसी प्रकार से रख कर हरे रंग की टोकरी में रख देंगे। अस्वीकृत मतपत्र लाल रंग की टोकरी में रखे जाएंगे। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अस्वीकृत मतपत्र बिना एआरओ से अनुमति प्राप्त कर लाल टोकरी में नही रखा जाएगा।
विज्ञापन

 
सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती
पोस्टल बैलेट की गणना ईवीएम में पड़े मतों की गणना से पहले ही पूरी की जाएगी। एडीएम न्यायिक अखिलेश कुमार नं बताया कि अभी तक 2600 डाक मतपत्र प्राप्त हुए हैं,  जिनकी गणना के लिए 12 टीम बनाई गई हैं। यदि डाक मतपत्र की संख्या बढ़ती है तो कर्मिकों और टेबल की संख्या को भी बढ़ाया जा सकता है। डाक मतपत्रों की गणना आरओ टेबल पर पृथक से की जाएगी। डाक मतपत्रों की गणना के लिए 12 टेबल पर स्कैनिंग का कार्य होगा, जिस पर एक प्रत्याशी का एक ही एजेंट रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed