फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Post Office agent froad in 25 Accounts

एजेंट ने 25 खातों में किया हजारों का गोलमाल

Wed, 03 Jun 2015 01:28 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Wed, 03 Jun 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
एजेंट ने 25 खातों में किया हजारों का गोलमाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। सासनीगेट इलाके के मोहल्ला खिरनीगेट स्थित उप डाकघर के एक बचत अभिकर्ता ने 25 खाताधारकों से आरडी का पैसा तो ले लिया लेकिन उसे खाते में जमा नहीं किया। इस मामले की शिकायत होने पर प्रवर डाक अधीक्षक ने जांच के आदेश जारी कर लिए। खिरनीगेट स्थित उप डाकघर की बचत अभिकर्ता 25 लोगों से आरडी खाते का पैसे समय से वसूल कर रही है लेकिन उसे खातों में जमा नहीं किया। मंगलवार को यह शिकायत एक व्यक्ति ने प्रधान डाकघर के प्रवर डाक अधीक्षक गोविंद राम से की। इस मामले को प्रवर डाक अधीक्षक ने गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए है। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं बचत अभिकर्ता के सभी खातों की बारीकी से जांच कि जाए साथ ही खाताधारकों को बुलाकर उनसे यह भी पूछा जाए कि अभिकर्ता ने उनसे कितना पैसा वसूला है। खाताधारकों से वसूला गया पैसा और खाते में जमा पैसा का मिलान कराया जाए। प्रवर डाक अधीक्षक ने बताया कि मंगलवार को उप डाकघर के पोस्ट मास्टर के अवकाश पर होने के कारण आज से जांच का काम शुरू नहीं हो पाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed