{"_id":"66bb52a63d9b6c913e042ccd","slug":"post-mortem-confirmed-that-shikha-had-committed-suicide-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट: शिखा ने की थी आत्महत्या, शराबी पति की पिटाई से थी दुखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट: शिखा ने की थी आत्महत्या, शराबी पति की पिटाई से थी दुखी
Tue, 13 Aug 2024 06:04 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 13 Aug 2024 06:04 PM IST
सार
गांव मऊपुरा निवासी शिखा देवी पांच साल बाद तकरीबन 12 ही दिन पहले ही मायके से ससुराल आई थी। शराबी पति की रोजाना की पिटाई से दुखी थी। दीवार में लगी खूंटी पर दुपट्टे से फंदा लगा कर उसने जान दे दी थी।
विज्ञापन
शिखा देवी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गंगीरी की गांव मऊपुरा निवासी शिखा देवी ने शराबी पति की पिटाई से दुखी होकर आत्महत्या की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
गंगीरी इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या करने पुष्टि हुई है। शिखा देवी के पिता ने अभी तक थाने में कोई तहरीर नहीं दी है। बताया जा रहा कि शिखा के ससुराल व मायके पक्ष में 12 अगस्त से समझौते के लिए पंचायत चल रही है, लेकिन कोई हल नहीं निकला है। मायके वालों ने शिखा के शव का 13 अगस्त की देर शाम ससुराल में ही अंतिम संस्कार करा दिया है।
विज्ञापन
गांव मऊपुरा निवासी 30 वर्षीय शिखा देवी पत्नी संदीप कुमार पांच साल बाद तकरीबन 12 ही दिन पहले ही मायके से ससुराल आई थी। शराबी पति की रोजाना की पिटाई से दुखी थी। 11 अगस्त की रात दीवार में लगी खूंटी पर दुपट्टे से फंदा लगा कर उसने जान दे दी थी।
विज्ञापन