फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Possible without blood extracted blood test

बिना रक्त निकाले खून की जांच संभव

Sat, 19 Mar 2016 02:24 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
अलीगढ़/ब्यूरो Updated Sat, 19 Mar 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
क्या कभी सोचा है कि बिना रक्त निकाले खून की जांच संभव है। लेकिन इस सोच को मूर्त रूप देने जा रहे हैं अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के जेडएच कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के विद्यार्थी।
विज्ञापन

उनके दिमाग में बिना रक्त निकाले लेजर तकनीक से खून की तमाम तरह की जांच का आइडिया आते ही इसपर काम भी शूरू कर दिया है। यही नहीं, तार्किक एवं वैज्ञानिक कसौटी पर इस दिलचस्प आइडिया के खरे उतरने पर उन्हें दस लाख रुपये ईनाम से बंगलूरू में सम्मानित भी किया गया है। जल्द ही युवाओं की यह टोली  इस परियोजना पर अमल शुरू कर देगी।
विज्ञापन

16-17 मार्च को बंगलूरू में जीई एडिशन चैलेंज 2016 का आयोजन किया गया था।
इसमें आईआईटी, एनआईटी समेत देश के तमाम टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। लेकिन प्रतियोगिता में शमिल होने वाले एएमयू बीटेक कंप्यूटर साइंस द्वितीय वर्ष की सौम्या अग्रवाल एवं वाणी शर्मा, इलेक्ट्रीकल्स की सिमरन कौर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स के रोहन महेश्वरी ने सबको पछाड़ दिया। एएमयू की इस चार सदस्यीय ‘टीम फ्लेम’ की इस उपलब्धि से एएमयू एवं अलीगढ़ के लोग गदगद हैं। प्रतियोगिता में प्रथम आने पर टीम को दस लाख रुपये पुरस्कार मिले हैं। एएमयू इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रो. शाद आलम ने छात्र-छात्राओं को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed