फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   polytechnic student kidnapped

Aligarh : पालिटेक्निक छात्र अगवा... वीडियो में दिखा बंधा हुआ, मांगे एक लाख; पिता ने तीन बार में दिए 19 हजार

Sat, 14 Sep 2024 12:19 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 14 Sep 2024 12:19 AM IST
सार

अंकित कुमार पीलीभीत की पालिटेक्निक में पढ़ रहा है। वह इन दिनों घर आया हुआ था। घर वालों से कहा कि उसकी तबीयत खराब है लिहाजा वह अकराबाद के बाजार से दवाई लेने जा रहा है। शाम को चार बजे वह बाइक लेकर निकला। जब देर शाम तक नहीं आया तो परिवार वालों को चिंता हुई।

विज्ञापन
polytechnic student kidnapped
छात्र अंकित कुमार - फोटो : परिजन

विस्तार

13 सितंबर की शाम को अकराबाद के बाजार से दवाई लेने गया पालिटेक्निक का छात्र अगवा हो गया है। परिवार वालों को भी पता तब चला जब पिता के मोबाइल पर एक वीडियो पहुंचा जिसमें छात्र के हाथ-पांव बंधे हुए थे। छात्र को रिहा करने के नाम पर एक लाख की मांग भी की गई है। हालांकि पिता ने बेटे के मोबाइल पर तीन बार में 19000 रुपये आनलाइन भेज भी दिए हैं। घटना की जानकारी पाकर एसएसपी समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। छात्र पीलीभीत की पालिटेक्निक में पढ़ रहा है।

विज्ञापन


अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव केलनपुर निवासी राकेश कुमार पेशे से किसान हैं। उनका छोटा बेटा अट्ठारह साल का अंकित कुमार पीलीभीत की पालिटेक्निक में पढ़ रहा है। वह इन दिनों घर आया हुआ था। 13 सितंबर को घर वालों से कहा कि उसकी तबीयत खराब है लिहाजा वह अकराबाद के बाजार से दवाई लेने जा रहा है। शाम को चार बजे वह बाइक लेकर निकला। जब देर शाम तक नहीं आया तो परिवार वालों को चिंता हुई। जब मोबाइल पर संपर्क करना चाहा तो फोन बंद जा रहा था। घर वाले उसकी तलाश में निकल गए। 
विज्ञापन

एसएसपी पहुंचे थाने
विज्ञापन
विज्ञापन

अकराबाद के पास उसकी बाइक खड़ी मिल गई। लेकिन अंकित की कोई खबर नहीं मिली। रात को करीब नौ बजे राकेश कुमार के मोबाइल पर एक वीडियो आया जिसमें उनका बेटा अंकित कुमार एक कमरे में बंधा हुआ दिख रहा है। वीडियो के साथ ही एक लाख का मेसेज भी आया। मेसेज और वीडियो उनके बेटे के नंबर से ही आ रहे हैं। राकेश कुमार ने तीन बार में 19 हजार रुपये अपने बेटे के मोबाइल पर भेज भी दिए। सूचना पाकर पुलिस कप्तान संजीव सुमन भी मौके पर पहुंच गए। परिवार वालों से घटना की जानकारी ली।

पैसा प्यारा है या बेटा

दूसरा मेसेज रात को साढ़े ग्यारह बजे आया। जिसमें लिखा है...क्या बेटे की जान प्यारी नहीं है। एक लाख तत्काल अपने बेटे के मोबाइल नंबर पर भेज दो। इस मामले की जानकारी भी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने भी लोकेशन तलाशनी शुरू कर दी है। पुलिस को इस मामले में कुछ न कुछ संदेह भी लग रहा है। कहीं ऐसा तो नहीं कि यह कोई चाल हो।


प्रकरण की कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पीड़ित के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सर्विलांस एसओजी और थाना पुलिस की तीन टीमें तलाश में जुटी हुई हैं।-संजीव सुमन, एसएसपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed