फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Policemen are forgetting the lessons taught in training

ट्रेनिंग में पढ़ाया पाठ भूल रहे पुलिसवाले: पहले महिला की मौत, अब गई एसओजी सिपाही की जान

Thu, 18 Jul 2024 10:18 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 18 Jul 2024 10:18 AM IST
सार

अलीगढ़ में ही दो मामले ऐसे हुए हैं जिनमें एक महिला की मौत हुई थी और अब एसओजी सिपाही की जान चली गई। दोनों ही मामले ट्रेनिंग में सिखाए जाने वाले पाठ को भूलते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Policemen are forgetting the lessons taught in training
मृतक सिपाही याकूब और मृतका इशरत जहां - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पुलिस सेवा में चयन होने के बाद ट्रेनिंग में सिखाए जाने वाले पाठ को पुलिसकर्मी भूल रहे हैं। ट्रेनिंग में हथियार अनलॉक करना, सफाई करते समय और हथियार चलाते समय सावधानी आदि सिखाया जाता है। अलीगढ़ में ही दो मामले ऐसे हुए हैं जिनमें एक महिला की मौत हुई थी और अब एसओजी सिपाही की जान चली गई। दोनों ही मामले ट्रेनिंग में सिखाए जाने वाले पाठ को भूलते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


8 दिसंबर 2023 को अलीगढ़ कोतवाली नगर के सीसीटीएनएस कार्यालय में ड्यूटी पर तैनात दरोगा मनोज शर्मा की पिस्टल से अचानक गोली चल गई थी। वहां पर पासपोर्ट की रिपोर्ट लगवाने आई महिला को गोली लगी। गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। लापरवाह दरोगा मनोज शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मुकदमा पंजीकृत कराए जाने के आदेश दिए थे। 
विज्ञापन


अभी ताजा मामला गभाना का है। गोकशी के आरोपियों की तलाश में थाना  गांधीपार्क, गभाना एवं एसओजी की संयुक्त टीम गभाना में दबिश देने गई थी। वहां पर उप निरीक्षक मजहर हसन की पिस्टल फंस गई, जिसे दूसरे उप निरीक्षक राजीव कुमार ने अनलॉक करने का प्रयास किया। तभी  पिस्टल से अचानक गोली चल गई, जो राजीव कुमार के पेट में लगते हुए पास में खड़े एसओजी हेड कांस्टेबल याकूब के सिर में जा लगी। जिससे एसओजी सिपाही याकूब की मौत हो गई और उप निरीक्षक राजीव कुमार घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed