फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Policeman failed in driving test

अलीगढ़ः लाइसेंसधारी पुलिसकर्मी ड्राइविंग टेस्ट में फेल

Sat, 31 Jul 2021 01:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Policeman failed in driving test
रेंज के सभी जिलों (अलीगढ़, हाथरस, कासगंज और एटा) में डायल 112 वाहन पर कुल 32 पुलिसकर्मियों की बतौर चालक नियुक्त किए जाने के लिए शुक्रवार को संभागीय परिवहन कार्यालय में ड्राइविंग टेस्ट हुआ। इस टेस्ट में 32 पुलिसकर्मियों ने भाग लिया। मगर, सात फेल हो गए। हैरानी की बात यह रही कि यह सभी ड्राइविंग लाइसेंस धारक हैं। ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक पर वाहन चलाने में फेल हुए इन सभी चालकों के लाइसेंस निरस्त की संस्तुति पुलिस विभाग की ओर से की गई है।
विज्ञापन

बेहतर पुलिसिंग और शहर में मूवमेंट के लिए शासन स्तर से डायल 112 वाहनों की तैनाती की गई है। इन वाहनों को थानावार लगाया जाता है। रेंज में कई पुलिसकर्मियों के रिटायर्ड होने पर इन वाहनों के चालकों के पद खाली हो गए हैं। इनको भरने के लिए पुलिस विभाग स्तर से कार्रवाई शुरू की गई है। इस प्रक्रिया के तहत कुल 32 पुलिसकर्मियों को शुक्रवार दोपहर आरटीओ कार्यालय परिसर में बुलवाया गया। एआरटीओ रंजीत सिंह और सीओ श्वेताभ पांडेय ने इन पुलिसकर्मियों से ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक पर वाहन चलवाया। इसमें 32 में से 25 पुलिसकर्मियों ने परीक्षा पास कर ली। सात फेल हो गए।
विज्ञापन

फेल होने वालों में कोई भी वाहन को ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक पर आठ के शेप बनाने में कामयाब नहीं हो सका। इस पर सीओ श्वेताभ पांडेय की ओर से सभी फेल पुलिसकर्मियों के पूर्व में जारी ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति कर दी गई। साथ ही उन्होंने कर्मियों को फटकार लगाते हुए पूछा कि आखिर वह डीएल कहां से और कैसे बनवा लाए। इस सवाल का जवाब उनमें से कोई भी न दे सका। एआरटीओ प्रशासन रंजीत सिंह ने बताया कि टेस्ट में फेल सभी सात पुलिसकर्मियों का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed