फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   police will known by name and his behaviour say ADG

अपने काम और व्यवहार से जानी जाए पुलिस : एडीजी

Thu, 18 Mar 2021 01:44 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
police will known by name and his behaviour say ADG
पुलिस लाइन स्थित सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करते अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा राजीव ? - फोटो : CITY OFFICE
आगरा जोन के अपर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में रेंज के पुलिस अधिकारियों को पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हमारा आने वाला लक्ष्य पंचायत चुनाव है। इसके लिए हर स्तर पर तैयारी पूरी कर लें। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया किसी भी घटना के ट्रेंड होने की तर्ज पर अपने गुडवर्क ज्यादा से ज्यादा ट्रेंड करने और थानों में आने वाले फरियादियों से बेहतर व्यवहार करने पर जोर दिया। उनका साफ कहना था कि हम अपने काम और व्यवहार से पहचाने जाएं। तभी हमारी पुलिसिंग सफल होगी।
विज्ञापन

इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि अलीगढ़ जिला बेहद संवेदनशील है। चूंकि यहां में बतौर एसपी सिटी तैनात रहा हूं। इसलिए यहां की बारीकियों से भलीभांति परिचित हूं और पुराने लोगों से फीडबैक भी मिलता रहता है। यहां की पुलिस क्राइम व कानून व्यवस्था के फ्रंट पर बेहतर ढंग से काम कर रही है। महिला संबंधी अपराध पर भी काम बेहद महीन तरीके से हो रहा है। हां, कुछ बिंदु ऐसे हैं, जिनमें सुधार की गुंजाइश है। जिनमें सबसे पहले छेड़खानी की छोटी-छोटी घटनाओं में सबसे अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अगर छोटी छेड़खानी को हम नजरंदाज करेंगे तो वह एक दिन बड़ी बनेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने सोशल मीडिया पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि जिस तरह से सोशल मीडिया पर कोई भी अपराध की घटना बेहद तेज गति से ट्रेंड होती है। मगर उसका खुलासा या पुलिस का गुडवर्क उस गति से नहीं ट्रेंड होता। इसके लिए सोशल मीडिया सेल को ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही साइबर क्राइम पर अंकुश के लिए और बेहतर प्रयास करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखने में आया है कि साइबर अपराध के प्रति अधिकारी गंभीर रहते हैं, मगर निचले स्तर पर ध्यान नहीं दिया जाता। अंत में उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव आने वाले समय में बड़ी चुनौती है। इस विषय पर विशेष निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान रोहिंग्या मुसलमानों के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसे लेकर टीमें काम कर रही हैं। वहीं उन्होंने जोन में एक दूसरे जिले में सामंजस्य को लेकर भी कहा कि इस पर विशेष निर्देश जारी किए गए हैं।
इस मौके पर आईजी रेंज पीयूष मोर्डिया, एसएसपी मुनिराज जी, एसएसपी एटा सुनील कुमार सिंह, एसपी हाथरस विनीत जायसवाल, एसपी कासगंज, एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत, एसपी देहात शुभम पटेल, एसपी क्राइम राजेश श्रीवास्तव, एसपी यातायात सतीश चंद्र सहित सभी सीओ, एसओ/इंस्पेक्टर मौजूद रहे।
अफसरों से लेकर कर्मचारियों तक से किया संवाद
सुबह 11 बजे आगरा से यहां पहुंचे एडीजी जोन ने पहले अधिकारियों से मुलाकात की और उनसे जिले के अपराध आदि पर चर्चा की। इसके बाद पुलिस लाइन सभागार में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिसकर्मियों से संवाद किया और फिर थाना स्तर के अधिकारियों की बैठक हुई।
इसके बाद जनप्रतिनिधियों से मुलाकात का समय रखा गया, जिसमें शहर क्षेत्र के विधायक संजीव राजा उनसे मिलने पहुंचे। थानेदारों से संवाद में उन्होंने एक ही बात कही कि आपसे क्राइम पर बात नहीं होगी। क्राइम पर अधिकारियों से बात होगी। हां, आप एक बात समझ लें कि थाने में आने वाले हर व्यक्ति से ऐसे व्यवहार करें, जैसे आप किसी से अपने साथ व्यवहार की उम्मीद रखते हैं। इसके बाद एडीजी कुछ देर आईजी रेंज के आवास पर रुके और वहां से आगरा रवाना हो गए।
साइबर जागरूकता को विशेष अभियान जल्द
एडीजी ने बताया कि जिस गति से साइबर अपराध बढ़ रहा है। उसे लेकर पुलिस बेहद चिंतित है और लगातार हर जिले में साइबर सेल को बेहद मजबूत किया जा रहा है। चूंकि इसमें सबसे अधिक जरूरत जागरूक होने की है। इसलिए जोन स्तर पर तीन माह का एक विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा। इसके लिए तैयारी चल रही है और यह होली बाद अप्रैल माह में शुरू होगा।

वहीं एक सवाल पर उन्होंने कहा कि वैसे बच्चों में बढ़ती साइबर से जुड़े अपराध या वीडियो देखकर अपराध करने की प्रवृत्ति रोकने के लिए अभिभावकों का जागरूक होना बेहद जरूरी है। उन्होंने खुद का उदाहरण देते हुए कहा कि मैं स्वयं दो टिनऐज बच्चों का पिता हूं। मोबाइल पर बच्चों की गतिविधियों पर पूरी नजर रखता हूं। हर अभिभावक इस बात पर ध्यान रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed