{"_id":"5c968c5bbdec22145a0ea542","slug":"police-take-dead-body-half-burnt-for-postmortem-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिता से पुलिस ने उठाया अधजला शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिता से पुलिस ने उठाया अधजला शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Sun, 24 Mar 2019 01:13 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 24 Mar 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के गांव ताहरपुर में एक महिला का शव घर पर फांसी पर लटका हुआ मिला है। परिजन उसका अंतिम संस्कार करने पहुंच गए उधर मायके वालों ने फोन कर पुलिस को हत्या किए जाने की खबर दी। इस पर पुलिस श्मशान घाट पहुंच गई और चिता से अधजला शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इगलास कोतवाल का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
ताहरपुर निवासी राजू पुत्र नरोत्तम के अनुसार 21 वर्ष पहले सरोज पुत्री फूल सिंह निवासी हरदुआगंज के साथ उनकी शादी हुई थी। शनिवार को 38 वर्षीय सरोज ने पारिवारिक कलह में धोती से फंदा बनाकर पंखे पर लटक गई। परिजनों ने देखा तो कोहराम मच गया। शनिवार को परिजन शव का अंतिम संस्कार करने श्मशान घाट पहुंच गए उधर मायके वालों ने हत्या कर शव जलाने की सूचना पुलिस को दे दी।
इस पर श्मशान घाट पहुंची पुलिस ने चिता से अधजला शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इगलास कोतवाल के अनुसार मृतका के मायके वाले हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं जबकि मृतका के बच्चों का कहना है कि उनकी मां ने धोती से फंदे पर लटककर आत्महत्या की है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। मृतका का पति राजू राजमिस्त्री का काम करते हैं। उसके पांच बच्चे उमा, रेनू, लवकुश, सुनील व मोहिनी का रो रोकर बुरा हाल था।