फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   police reach at hiraula pulia in civil dress

सीओ सादा वर्दी में पहुंचे हिरौला की पुलिया, मचा हड़कंप

Wed, 02 Sep 2020 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
police reach at hiraula pulia in civil dress
खैर के गांव मानपुर कलां में पुलिस से संवाद बैठक में ग्रामीणों ने नई उम्र के लड़कों के आतंक की जो हकीकत बयां की थी, उससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस अराजक किस्म के युवकों को चिन्हित कर सूची तैयार करने में जुटी है। बीट सिपाहियों व दरोगा की भूमिका की भी जांच की जा रही है। मंगलवार की सांय सीओ खैर बताये गये मुख्य स्थान हिरौला की पुलिया पर पहुंचे। वहां शराब की दुकानों पर युवकों का जमावड़ा मिला। कईलड़के शराब पी रहे थे। सीओ को देखते ही युवकों में भगदड़ मच गई। ज्यादातर युवक खेतों में होकर भाग गये। जो बचे उनको पकड़कर तलाशी ली गई। बाद में हिदायत देकर छोड़ा गया।
विज्ञापन

बता दें कि सीओ खैर मोहसिन खान ने जनता से संवाद की पहल करते हुये सोमवार को गांव मानपुर कलां में बैठक का आयोजन किया था। बैठक में ग्रामीणों की जुबानी सुनकर सीओ दंग रहे गये थे। सोफा क्षेत्र की बड़ी बदसूरत तस्वीर निकल कर सामने आई थी। ग्रामीणों ने बताया था कि इलाके के बीस गांवों में कुछ अराजक किस्म के नई उम्र के लड़कों का आतंक है। किसी से भी मारपीट फायरिंग कर देना आम बात हो गई है। दुकानदारों से सामान लेना और पैसा ना देना उनकी आदत है।
विज्ञापन

बैठक में ग्रामीणों में डर साफ दिख रहा था। उनकी खुले तौर पर आतंक फैलाने वाले लड़कों के नाम लेने की हिम्मत नहीं हो रही थी। हालांकि ग्रामीणों ने गुपचुप तरीके से बाद में पुलिस को युवकों को नाम बताए हैं। सीओ खैर मोहसिन खान का कहना है कि वाकई मामला गंभीर है। ग्रामीणों ने इक्कीस नाम बताये हैं। उन्हें पुलिस चिन्हित कर रही है। हिरौला पुलिया पर बीयर देशी व अंग्रेजी शराब के तीन ठेके है। वही समस्या की जड़ हैं। वहां युवकों का जमावड़ा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेका संचालक को हिदायत दी है कि केवल शराब बेच सकते हैं। वहां बैठकर कोई पीता मिला तो कार्रवाई की जायेगी। उस इलाके में रोजाना भ्रमण करेंगे। जो भी बदमाशी करेगा, उसका ठिकाना अब जेल होगा। अराजक तत्वों को इलाके से खदेड़ा जायेगा। उस क्षेत्र में तैनात तीन सिपाहियों व दरोगा की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed