फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Police raid on Rock Luxury Spa Centre

अलीगढ़: रॉक लग्जरी स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, अमीरजादे पकड़े, छह युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ

Sat, 22 Aug 2026 06:22 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 22 Aug 2026 06:22 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार काफी समय से सूचना मिल रही थी कि स्पा सेंटर में अनैतिक व संदिग्ध गतिविधियां चलाई जा रही हैं। शुक्रवार शाम गांधी पार्क थाना पुलिस की टीम ने स्पा सेंटर पर अचानक छापा मारा।

विज्ञापन
Police raid on Rock Luxury Spa Centre
स्पा सेंटर पर छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के गांधी पार्क थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम पुलिस ने केनरा बैंक के पास स्थित एक मार्केट में संचालित स्पा सेंटर पर अचानक छापा मारा। इस दौरान स्पा सेंटर में खलबली मच गई। पुलिस ने मौके से छह युवकों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार काफी समय से सूचना मिल रही थी कि स्पा सेंटर में अनैतिक व संदिग्ध गतिविधियां चलाई जा रही हैं। शुक्रवार शाम गांधी पार्क थाना पुलिस की टीम ने स्पा सेंटर पर अचानक छापा मारा। इस दौरान स्पा सेंटर के अंदर से छह युवकों को पकड़ा गया, जिन्हें पुलिस अपनी गाड़ी में बैठाकर थाने ले आई। मौके पर कुछ युवतियां भी मौजूद मिलीं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक युवतियों से पूछताछ के बाद उन्हें सख्त चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


सीओ द्वितीय धनंजय कुमार के मुताबिक पुलिस हिरासत में लिए गए युवकों से गहनता से पूछताछ कर रही है और स्पा सेंटर के संचालक व वैधानिकता के संबंध में कागजों की पड़ताल की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed