{"_id":"62b6166828eb8b06122929b3","slug":"police-officer-including-son-injured-in-firing-over-land-dispute-aligarh-news-ali2946257112","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि के विवाद पर फायरिंग में पुत्र समेत दरोगा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि के विवाद पर फायरिंग में पुत्र समेत दरोगा घायल
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की रात ब्लॉक क्षेत्र के गांव मौर में भूमि के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट के दौरान कई राउंड फायरिंग भी हुई। गोली लगने से एक उप निरीक्षक और उनका पुत्र घायल हुआ है, जिन्हें पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
बताते हैं कि भूमि के विवाद में परिवार के लोगों के बीच ही मारपीट व फायरिंग हुई। इसमें 52 वर्षीय उप निरीक्षक किरनपाल पुत्र सुम्मेर सिंह के कंधे पर और उनके पुत्र 31 वर्षीय जितेेंद्र के हाथ में गोली लगी है। मारपीट व फायरिंग की सूचना पर थाना पुलिस गांव पहुंच गई। दोनों घायलों को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बताते हैं कि किरनपाल का बृहस्पतिवार की रात ही ऑपरेशन हो गया था, जबकि जितेंद्र का शुक्रवार को ऑपरेशन हुआ है।
उप निरीक्षक किरनपाल सिंह इस समय लखनऊ में तैनात हैं। थाने के क्राइम इंस्पेक्टर जगदत्त सिंह ने बताया कि मारपीट के दौरान गोली चली है, जिससे दो लोग घायल हुए हैं। मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

घायल दरोगा किरनपाल।
विज्ञापन