{"_id":"5e7f6b6a8ebc3e78bc6b705b","slug":"police-is-helping-the-needy-in-locdown-city-office-news-ali230157260","type":"story","status":"publish","title_hn":"नायक बनकर पहुंच रहा पुलिस-प्रशासन, मददगार भी खूब आ रहे आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नायक बनकर पहुंच रहा पुलिस-प्रशासन, मददगार भी खूब आ रहे आगे
विज्ञापन
लॉक डाउन में घर-घर जाकर खाना बांटते पुलिसकर्मी।
- फोटो : CITY OFFICE
लॉकडाउन के चलते पिछले एक सप्ताह से खाली हाथ बैठे श्रमिकों, गरीबों और राहगीरों के लिए पुलिस प्रशासनिक टीम नायक बनकर दौड़ रही है। चाहे शहर की मलिन बस्ती हो या श्रमिक बस्ती, चाहे सुदूर गांव देहात के गरीब इलाके हों। हर तरफ पुलिस प्रशासन की टीमों ने खाना बांटा। वहीं हाईवे पर दिल्ली से लौट रहे राहगीरों को भी जमकर खाना बांटा गया। इसे लेकर हबीब गार्डन में फूड बैंक की स्थापना कर दी गई। इधर श्रमिक एवं बेसहारा लोगों की मदद के लिए स्वयंसेवियों ने जमकर दान दिया। वहीं जीवनगढ़ इलाके से यूपी पुलिस के ट्विटर एकाउंट पर आटे की दिक्कत की पोस्ट आई तो एसएसपी के निर्देश पर तत्काल वहां क्वार्सी पुलिस पहुंची और मदद की।
लॉकडाउन से जिले में करीब 17 लाख श्रमिक-रोजाना कमाने खाने वाले बेरोजगार हो गए हैं। इनकी मदद के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक इंतजाम कर दिए हैं। डीएम-एसएसपी ने सात मजिस्ट्रेटों व सर्किल अफसरों की टीम लगाकर सभी को खाने के पैकेट बंटवाएं व 10 किलो आटा, पांच किलो आलू, पांच किलो चावल, एक किलो तेल, एक किलो दाल, एक किलो नमक के पैकेट बंटवाये। हबीब गार्डन में जन सहयोग से फूड बैंक की स्थापना कर दी गई। यहां से आटा, दाल, चावल, तेल, आलू व नमक के पैकेट मलिन बस्तियों भुजपुरा, जमालपुर, जीवनगढ़ देहलीगेट, शाहजमाल समेत अन्य इलाकों में बंटवाए गए।
डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि सारसौल बस अड्डा, खेरेश्वर मंदिर समेत कई अन्य इलाकों में खाने के तीन हजार पैकेट बंटवाए गए हैं। एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह एवं सीओ तृतीय अनिल समानियां ने जमालपुर इलाके में आटा बंटवाया। सीओ द्वितीय पंकज श्रीवास्तव ने खेरेश्वर चौराहा, सारसौल चौराहा व पुराना बस स्टैंड पर खाने के 800 पैकेट बंटवाए गए। इस दौरान रेलवे मजिस्ट्रेट पेशकार दिलीप त्रिपाठी, धीरेंद्र सिंह, राजेश वार्ष्णेय, जयदीपक बर्तन भंडार, नीरज माहेश्वरी, अनुपम गोदानी आदि भी सहयोगी रहे।
विज्ञापन
बेसहारा लोगों की मदद के लिए बढ़े हाथ
लॉकडाउन से बेरोजगार और खाली हाथ लोगों की मदद के लिए स्वयंसेवा आगे आ रहे हैं। अलहमद एग्रो फूड प्रोडक्ट के कर्ताधर्ताओं ने आपदा प्रबंधन मद में 7.50 लाख का चेक दिया। थर्मामीटर एवं अन्य उपकरण बनाने वाली हिक्स कंपनी के हरिप्रकाश गुप्ता ने गरीबों की मदद के लिए 600 क्विंटल आटा दान किया है। वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने इंस्पेक्टर बन्नादेवी को आपदा प्रबंधन मद में 1100 रुपये का चेक दिया। डॉ. विष्णु दत्त पुराना अस्पताल खैर ने प्रधानमंत्री राहत कोष में 21 हजार रुपये के दान का चेक एसडीएम अंजुम बी को सौंपा।
आरपीएफ ने बढ़ाए मदद को हाथ
रेलवे सुरक्षा बल अलीगढ़ पोस्ट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने भी कोरोना से बचाव और इसकी रोकथाम में सरकार को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। इसके साथ ही आरपीएफ इंस्पेक्टर चमन सिंह तोमर ने रेलवे स्टेशन के बाहर शनिवार को गरीबों को खाना बंटवाया। इसके साथ उन्होंने बताया कि सरकार को आर्थिक सहायता देने के लिए एनसीआर रेलवे ने 23 करोड़ से अधिक की राशि देने की घोषणा की है, इसमें आरपीएफ के कर्मचारी भी योगदान देंगे।
पंप वालों ने 15 हजार किलो आटा दिया
अलीगढ़ पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय मंगल गुप्ता ने बताया कि एसोसिएशन की ओर से 15000 किलो आटा जिला प्रशासन को उपलब्ध कराया गया है। इसको जिला पूर्ति विभाग के माध्यम से बांटा जाएगा।
रोजाना 600 लोगों को खिलाएंगे खाना
गांधी आई हास्पिटल के प्रबंधक मधुप लहरी, सुरेश गोविल, गिरीश गोविल, राजीव अग्रवाल अनु, पूर्व विधायक खैर प्रमोद गौड़, राजीव मित्तल, राकेश तलूना, डॉ. वाईके द्विवेदी, विजय सोनी, पिंकी भाटिया, आरके खुराना, संजीव सीए आदि ने मिल कर रोजाना 600 लोगों को 14 अप्रैल तक भोजन उपलब्ध कराना शुरू किया है। शनिवार को बरौली विधायक ने इस खाना वितरण वाहनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। मधुप लहरी ने बताया कि ये खाना उन राहगीरों में बांटा जाएगा जो कई किमी का सफर तय कर अलीगढ़ से गुजर रहे हैं।
जफर आलम अब दस टन आटा बांटेंगे
लिंक लॉक्स कंपनी के संस्थापक एवं पूर्व नगर विधायक सपा नेता जफर आलम ने रेडक्रास सोसायटी को पांच लाख रुपये दिए हैं। इसके साथ दस टन आटा जरूरतमंदों में बांटने के लिए मंगवाया है। ये आटा उनको शुक्रवार शाम को मिल गया है। इससे पहले लिंक लॉक्स के कर्मचारियों को ऑनलाइन भुगतान करा दिया गया था।
जमालपुर के 22 किराना दुकानदारों को 44 क्विंटल आटा उपलब्ध कराया
लॉकडाउन के दौरान थाना क्वार्सी क्षेत्र के जमालपुर में रहने वाले गरीब तबके के लोगों को आटे की किल्लत का सामना न करना पड़े इसके लिए जिला प्रशासन ने शनिवार को वहां किराना की 22 दुकानों को नामित किया इनके संचालकों को दो-दो क्विंटल आटे की पर्चियां उपलब्ध कराईं। वह पर्ची पर लिखी संबंधित आटा मिल से आटा उठाएंगे और जनता को अधिकतम 27 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचेंगे। एसीएम द्वितीय ने बताया कि जमालपुर में कुछ ऐसे दैनिक श्रमिकों के होने की जानकारी मिली थी, जिनके पास खाने का कोई साधन नहीं बचा था। जमालपुर चौकी इंचार्ज नितिन राठी को भेज क्षेत्र के 50 घरों में राशन उपलब्ध कराया गया।
जरूरतमंदों के पेट भरने के लिए इन लोगों ने की सेवा
-गैलेक्सी टावर में गैलेक्सी रसोई का शनिवार को शुभारंभ कर 100 खाने के पैकेट बनाए गए। यहां लोगों ने बताया कि प्रतिदिन खाने के पैकेट बनाए जाएंगे। जिसको जरूरत है भोजन लेकर जा सकता है।
- परछाईं फाउंडेशन के अध्यक्ष शोएब अहमद व मरकज के मालिक हाफिज मोहम्मद तय्यब खान के पुत्र मो. असलम खान व उनकी टीम ने जमालपुर, धौर्रा माफी, नई बस्ती आदि क्षेत्रों में बेसहारों को राशन वितरित किया। जिसमें प्रोजेक्ट मैनेजर मोहम्मद फरदीन, शादाब अली, मार्शल मैराज, उबैदुर्रहमान, मोहम्मद आकिल, साकिब खान, लुबना इकबाल, जैनुल खान, सुहेल अहमद, नीलू दीवान का सहयोग रहा।
- जैन समाज ने सासनीगेट एसओ जावेद खान, एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह के साथ बनाए हुए खाने के पैकेट वितरित किए।
-दिव्यांग एकता वेलफेयर सोसाइटी अलीगढ़ ने बन्नादेवी इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार दुबे को 1100 रुपये का चेक सौंपा।
- कांग्रेस के प्रदेश महासचिव योगेश दीक्षित एवं महानगर अध्यक्ष परवेज अहमद ने विभिन्न स्थानों पर बिस्किट व मास्क का वितरण किया। इसके अलावा कांग्रेस नेताओं ने लोगों को आलू व आटा बांटकर घर से न निकलने की सलाह दी।
- बौद्ध समाज के धम्म भूमि फाउंडेशन ने नगला कलार, सराय लवरिया, नगला मेहता आदि बस्तियों में खाद्य सामग्री का वितरण किया। इस मौके पर सत्यवीर बौद्ध, सुशील गौतम, डीपी सिंह, प्रेमपाल बौद्ध, इंजीनियर बृजेश बौद्ध, सुशील बौद्ध आदि मौजूद रहे।
- समाजवादी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड ने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य इसरार सोलंकी, पूर्व महानगर उपाध्यक्ष मोहसिन मेवाती, अजीम अब्बासी, फैजान बहादुर ने लखनऊ दिल्ली मार्ग पर भूखे लोगों को राहत सामग्री का वितरण किया।
- समाजवादी युवजन सभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव सलमान साहिद ने शान मोहम्मद, राशिद, गौरव तोमर, हैप्पी सिंह, सोनू कुमार के साथ जरूरतमंदों को राशन सामग्री का वितरण किया।
- वंदे भारत सामाजिक संस्था के बैनरतले अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, नीरज प्रजापति, आकाश, हिमांशु गुप्ता, मो. अनीस आदि ने मुसाफिरों को भोजन कराया।
----