फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   police involve rickshaw puller in fraud case

पुलिस पर ई-रिक्शा चालक को फंसाने का आरोप

Sun, 30 Jun 2019 01:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
police involve rickshaw puller in fraud case
देहली गेट थाना पुलिस पर एक ई-रिक्शा चालक के परिवार को एक झूठे जानलेवा हमले के मुकदमे में फंसाने का आरोप लगा है। सपा छात्र सभा के महानगर अध्यक्ष मुंतजिम किदवई पर ने इस मामले में आरोपी परिवार का पक्ष रखने के लिए एसपी क्राइम डा. अरविंद कुमार से मुलाकात की। एसपी क्राइम ने मामले की जांच सीओ प्रथम को सौंपी है।
विज्ञापन

सपा छात्र सभा के महानगर अध्यक्ष मुंतजिम किदवई ने एसपी क्राइम को आरोपी परिवार की ओर से शिकायती पत्र सौंपते कहा कि घटना 23 जून की है। क्वार्सी इलाके की नई आबादी बस्ती के रहने वाले ई-रिक्शा चालक इस्लाम पुत्र हैदर अली, शारिक पुत्र इस्लाम, शौकत पुत्र अब्दुल मजीद, शोएब पुत्र चमन और इस्लाम का 13 वर्षीय बेटा एक शादी थी। समारोह में शामिल होकर शाहजमाल से रात करीब एक बजे एक कार में सवार होकर घर को लौट रहे थे। गोंडा रोड पर दो लैपर्ड कर्मियों ने कार पर टार्च दिखाई। इस पर चालक ने कार को रोका नहीं। आगे चलकर थाना देहली गेट के पास पीआरवी-100 के कर्मियों ने रोक लिया। आरोप है कि सभी को पुलिस कर्मियों ने मारापीटा और अभद्रता की। इसके बाद थाने ले जाकर 13 वर्षीय बालक को छोड़ जानलेवा हमले का झूठा मुकदमा दर्ज कर दिया। एसपी क्राइम ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच सीओ प्रथम को सौंपी है। इस मामले में एसपी क्राइम से मिलने वालों में सपा यूथ बिग्रेड के प्रदेश सचिव आमिर चौधरी, शाहिद अब्बास, शराफ त, वसीम राजा, शाहरुख, नईम मलिक, सलमान, राजा, भूरा, सितारा, सुनहरा, शबान, शादाब, हरवाज, नसरीन, अंजूम निशा, हिना, अली खान, समीना, अनीसा बेगम, बिलकेस, अनीस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed