{"_id":"69d3754b816f51f8390e6665","slug":"police-found-235-mobile-phones-worth-over-rs-40-lakh-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: पुलिस ने तलाशे 40 लाख रुपये से ज्यादा के 235 मोबाइल, अपना फोन पाकर खिले लोगों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: पुलिस ने तलाशे 40 लाख रुपये से ज्यादा के 235 मोबाइल, अपना फोन पाकर खिले लोगों के चेहरे
Mon, 06 Apr 2026 02:27 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:27 PM IST
सार
यदि किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन गुम हो जाता है, तो सीईआईआर पोर्टल से उसे ब्लॉक कराया जा सकता है, जिससे गुम व गिरे हुए मोबाइल का दुरुपयोग न हो सके। इसी पोर्टल पर दर्ज 235 मोबाइल पुलिस ने तलाश लिए हैं।
विज्ञापन
मोबाइलों को उनके स्वामियों के सुपुर्द करते एसएसपी नीरज जादौन
- फोटो : पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के सर्विलान्स सेल व विभिन्न थानों की पुलिस ने अनुमानित 40,51,615 रुपये के 235 मोबाइल फोन तलाश लिए हैं। 6 अप्रैल को एसएसपी नीरज जादौन ने फोन के स्वामियों को उनके मोबाइल सुपुर्द किए। अपने मोबाइल पाकर उनके चेहरे खिल गए और उन्होंने अलीगढ़ पुलिस का आभार जताया।
विज्ञापन
एसएसपी नीरज जादौन ने बताया कि सीईआईआर पोर्टल पर पंजीकृत खोये व गिरे हुए 235 मोबाइल फोन को सर्विलान्स सेल व विभिन्न थानों की पुलिस टीम ने तलाश लिया। जिनकी अनुमानित कीमत 40,51,615 रुपये आंकी जा रही है। मोबाइल उनके स्वामियों को सुपुर्द कर दिए गए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन गुम हो जाता है, तो सीईआईआर पोर्टल से उसे ब्लॉक कराया जा सकता है, जिससे गुम व गिरे हुए मोबाइल का दुरुपयोग न हो सके।
विज्ञापन