{"_id":"5fc3e9858ebc3e9bf1366440","slug":"police-encounter-city-office-news-ali2499195190","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 हजार का इनामी लुटेरा दीपक मुर्गी मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 हजार का इनामी लुटेरा दीपक मुर्गी मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
दीपक उर्फ मुर्गी मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टप्पल के कस्बा जट्टारी में व्यापारी सचिन अग्रवाल द्वारा 10 लाख रुपये रंगदारी न देने पर उनके घर लूट के आरोपी दीपक मुर्गी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 25 हजार का इनामी लुटेरा शनिवार मध्य रात मुठभेड़ के दौरान पकड़ा गया। इस दौरान उसके पैर में गोली लगी है। घायल को पुलिस ने जिला अस्पताल में भरती कराया है। अब उससे पूछताछ के आधार पर अन्य साथियों के नाम उजागर किए जाएंगे। मुठभेड़ से तीन दिन पहले ही वह जेल से छूट कर आया था।
एसपी देहात शुभम पटेल के अनुसार, 12 नवंबर की देर शाम कस्बा जट्टारी निवासी व्यापारी सचिन अग्रवाल पुत्र सेवती अग्रवाल के घर में घुसकर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने व न देने पर लूटपाट को अंजाम देने की घटना हुई थी। इस घटना में कस्बे के ही जरतौली रोड निवासी दीपक उर्फ मुर्गी उर्फ धर्मेंद्र पुत्र मुनेश का नाम सामने आया था। तभी से पुलिस उसे तलाश रही थी। इस घटना में उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
प्रशिक्षु आईपीएस/इंस्पेक्टर टप्पल अभिषेक भारती के निर्देशन में शनिवार रात कस्बा जट्टारी चौकी प्रभारी अभय सिंह गश्त पर थे। इसी दौरान गांव वाजिदपुर से मादक की ओर आने वाले रास्ते पर बाइक सवार को रोका गया। उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई और वहीं गिर गया। जिसकी पहचान दीपक उर्फ मुर्गी के रूप में हुई। उसके पास से एक तमंचा, तीन कारतूस के अलावा बाइक भी बरामद हुई। तत्काल घायल को जिला अस्पताल भेजा गया। घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया है। उसकी गिरफ्तारी पर कस्बे के लोगों ने राहत महसूस की है। पुलिस रिकार्ड के अनुसार दीपक पर लूट, हमला, गैंगेस्टर आदि के 11 मुकदमे दर्ज हैं।