फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   police demand for two lakh rupees from sister to release brother in aligarh

भाई को छोड़ने के लिए पुलिस ने बहन से मांगे दो लाख रुपये, जेवर गिरवी रख जुटाए पैसे, आरोपी पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Fri, 05 Mar 2021 04:48 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 05 Mar 2021 04:48 PM IST
सार

-आरोपी की बहन ने गहने गिरवी रखकर जुटाए दो लाख रुपये
-आरोपी पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया  

विज्ञापन
police demand for two lakh rupees from sister to release brother in aligarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

थाना सिविल लाइन क्षेत्र की जमालपुर पुलिस चौकी में बाइक चेकिंग के दौरान एक युवक को पकड़ लिया गया। पुलिस ने उसको छोड़ने की एवज में दो लाख रुपए मांगे। आरोपी की बहन अपने गहने गिरवी रखकर भाई को छुड़ाने पहुंची। लेकिन पुलिस ने पूरी रकम लाने के बाद ही छोड़ने की बात कही। मामला उच्चाधिकारियों के सामने पहुंचने पर खलबली मच गई। एसएसपी ने चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही पकड़े गये आरोपी को छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


जमालपुर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला एसएसपी मुनिराज जी से मिली। उसने बताया कि बुधवार सुबह उस समय पुलिस ने उसके भाई को पकड़ लिया, जब वह अपने भाई के साथ दवा लेने जा रही थी। दो लेपर्ड पर तैनात पुलिसकर्मियों ने एक्टिवा को रोका। आरोप है कि एक्टिवा पर नंबर नहीं थे। तभी पुलिसकर्मियों ने पूछा कि इस पर नंबर क्यों नहीं हैं। भाई ने जवाब दिया कि नया एक्टिवा है नम्बर जल्द लगवा लेंगे। उसके बाद पुलिस ने पेपर मांगे। पुलिस कर्मियों ने युवती के भाई को थाने लेकर जाते हुए कहा कि इसको हम थाने लेकर जा रहे है। तुम गाडी के पेपर लेकर थाने पहुंचो। 
विज्ञापन


आरोप है कि वह जब थाने पहुंची तो पुलिसकर्मियों ने कह दिया कि उसके भाई को थाने भेज दिया गया है। जब वह थाने पहुंची तो कहा कि मामला चौकी पर तैनात पुलिस ही देखेगी। इसी बीच युवती से दो लाख रुपये की मांग की गई। युवती घर में इसी माह होने वाली शादी के जेवरात गिरवी रखकर भाई को छुडवाने पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि पुलिस ने जब युवती के हाथ में सिर्फ 50 हजार रुपये देखे तो चौकी इंचार्ज ने वह धनराशि फेक कर मारी। कहा कि जब तक पूरी धनराशि लेकर नहीं आएगी, उसके भाई को नहीं छोड़ा जाएगा। सूचना पर रात्रि में ही एसपी सिटी कुलदीप गुनावत चौकी पहुंचे। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। साथ ही पकडे गये आरोपी पर कोई अपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था। उसको छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed