फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   police cought accused of Rape Case in Harduaganj

पुलिस पहुंची दरिंदों तक, खुलासा आज संभव

Sun, 27 Dec 2015 02:19 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Sun, 27 Dec 2015 02:19 AM IST
विज्ञापन
police cought accused of Rape Case in Harduaganj
अलीगढ़।
विज्ञापन
आखिर 'अमर उजाला’ की आशंका सच साबित होती दिख रही है। हरदुआगंज कांड को फुल प्लानिंग से अंजाम दिया गया। बिटिया को शिकार बनाने के लिए काफी समय से प्लानिंग बनाई जा रही थी। उस पर चारा डाला गया था।
यह साजिश उसी रंजिश में रची गई, जिसमें बड़ी बहन के साथ छेडख़ानी का मुकदमा दर्ज हुआ था।

कडिय़ां जोडने में लगी पुलिस इस कहानी तक पहुंच गई है और घटना में शामिल रहा एक संदिग्ध सहित दो लोग पुलिस हिरासत में हैं। जिनसे देर रात तक पूछताछ का क्रम जारी था। उम्मीद है कि इस कांड का आज रविवार को पुलिस खुलासा कर सकती है।

साथियों की मदद से बनाया शिकार
पिछले 84 घंटे से पुलिस की करीब तीस टीमें इस कांड की गुत्थी सुलझाने में अलग-अलग दिशाओं में जुटी थीं। शायद ही कोई ऐसा बिंदू रहा होगा, जिसे न छेड़ा गया हो। परिवार बार-बार पुराने मुकदमे से जुड़ी रंजिश पर ही जोर दे रहा था। उसकी वजह यही थी कि घटना के बाद से उस रंजिश से जुड़े लोग गायब हैं। जिस दिशा पर काम करते हुए पुलिस ने जब कडिय़ां जोडना शुरू किया तो मेहनत रंग लाती नजर आई।

पुलिस के विश्वस्त सूत्रों की मानें तो बाकायदा बिटिया को उसके साथियों की मदद से शिकार बनाया गया। उसके साथियों तक की मदद ली गई। कई दिन से उसे घेरने की कोशिश चल रही थी। मगर मौका नहीं मिल पा रहा था। चूंकि स्कूल जाते समय उसके साथ आने वालों की संख्या अधिक होती थी। जिस दिन घटना को अंजाम दिया, उस दिन वह सिर्फ ट्यूशन अकेली आ रही थी और देरी हो जाने के चलते कोई उसके साथ नहीं था।
विज्ञापन


कल से जुड़ी जा रही थीं कड़ियां
पुलिस सूत्रों की मानें तो इस घटना से जुड़े एक युवक की पुलिस दो दिन से रैकी कर रही थी। बस इसी रैकी में पुलिस को सफलता हाथ लगी और पुलिस ने एक-एक कर दो लोगों को हिरासत में ले लिया। इनमें से एक बिटिया के गांव का ही है। दूसरा बाहरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना में पांच लोग शामिल होने की बात कही जा रही है। इनमें से एक का काम सिर्फ सड़क पर निगरानी करने का रहा। बाकी चारों ने उसके साथ दरिंदगी को अंजाम दिया। हालांकि इनमें से एक को कल ही हिरासत में ले लिया गया था। मगर कल तक पुख्ता सबूत और कडिय़ों के अभाव में पुलिस चुप्पी साधे थी और सबूत तलाशने व कडिय़ां जोडने में लगी थी।

देर रात तक अतरौली में पूछताछ
सबूत तलाशने में हिरासत में लिए गए युवकों से जुड़ा फॉरेंसिक मिलान तक कराया गया। जब हर स्तर से पुलिस पुख्ता हो गई। तब पुलिस के चेहरे पर रौनक लौटी। हिरासत में मौजूद दो में से एक के घटना में शामिल होने की पुष्टि भी हो रही है। देर रात समाचार लिखे जाने तक इन दोनों से अतरौली में पूछताछ चल रही थी।


परिजनों को भी रात में ही अतरौली बुलाने और सामने लाने की प्लानिंग है। ताकि खुलासा करने से पहले हर पहलू पर पुख्ता हो जाएं। किसी तरह का सवाल कल को न खड़ा हो। इस संबंध में एसपीआरए संसार सिंह इतना ही कहते हैं कि तस्वीर काफी हद तक साफ है। कुछ लोग हिरासत में हैं। जिनसे पूछताछ जारी है। सुबह तक सब कुछ साफ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed