फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Police captured Poisonic wine factory

जहरीली शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी

Sun, 06 Dec 2015 01:49 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Sun, 06 Dec 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
Police captured Poisonic wine factory
अलीगढ़। महानगर के देहली गेट इलाके में यूरिया मिलाकर हरियाणा की शराब को और ज्यादा जहरीला बनाकर बेचने का गोरखधंधा पकड़ा गया। इंदिरा नगर इलाके के एक मकान में पुलिस ने छापेमारी के बाद यह धंधा पकड़ते हुए नौ लोग दबोचे हैं, जबकि एक व्यक्ति भाग जाने में सफल रहा। मौके से भारी मात्रा में तैयार, अधबना माल व शराब की पेटियां बरामद हुई हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी देहली गेट विनोद यादव के अनुसार रात उन्हें खबर मिली कि इंदिरा नगर के मकान में यूरिया मिश्रित जहरीली शराब बनाने का काम चल रहा है। इस शराब को हरियाणा निर्मित अवैध शराब में मिलाकर बेचा जाता है। सूचना के आधर पर पुलिस टीम ने इंदिरानगर निवासी मुकेश के घर छापा मारा तो वहां 20 पेटी हरियाणा की देशी, अंग्रेजी कई ब्रांडों की अवैध शराब, 1037 ढक्कन, 1048 होलमार्क, 10 किलो यूरिया, 80 लीटर नशीली शराब से मिश्रित यूरिया, भारी मात्रा में रैपर व नौ अभियुक्त गिरफ्तार किए।
विज्ञापन


पकड़े गए लोगों में शिवकुमार वार्ष्णेय निवासी गोविंद नगर खैर अड्डा, जीवन निवासी गोविंद नगर पानी की टंकी, मुकेश निवासी परी का तालाब इंदिरा नगर, बिट्टन निवासी नगला मसानी, राकेश निवासी हीरा नगर, संजय निवासी लक्ष्मणपुरम नगला मसानी, हरिओम निवासी गोविंद नगर गुरुद्वारा वाली गली, अनुराग अग्रवाल निवासी बरौला बाईपास बन्नादेवी आदि शामिल हैं, जबकि राजू निवासी सराय हकीम भाग जाने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सभी तस्कर लंबे अर्से से हरियाणा मार्का शराब को अलीगढ़ में लाकर बेच रहे थे और इसमें नशीली शराब भी मिलाई जा रही थी। एसओ के अनुसार इन सभी पर गैंगेस्टर में भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed