{"_id":"65101c8f21653c5e000c91e5","slug":"police-attached-sp-leader-house-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: सपा नेता के घर की पुलिस ने की कुर्की, मॉडल संग दुष्कर्म का है आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: सपा नेता के घर की पुलिस ने की कुर्की, मॉडल संग दुष्कर्म का है आरोप
Sun, 24 Sep 2023 04:55 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 24 Sep 2023 04:55 PM IST
सार
सपा नेता कौशल दिवाकर के खिलाफ एसएसपी के आदेश पर 23 जून को माडल की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसमें दोस्ती के नाम पर बेहोश कर दुष्कर्म और फिर मुंबई जाकर दुष्कर्म करने और परेशान करने का आरोप था।
विज्ञापन
कुर्की आदेश
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अलीगढ़ के क्वार्सी थाने में दर्ज मॉडल संग दुष्कर्म के मुकदमे के आरोपी सपा नेता कौशल दिवाकर के घर की पुलिस ने शुक्रवार देर शाम कुर्की कर ली। अदालत में कौशल की ओर से सरेंडर याचिका दायर है, जिस पर सुनवाई के लिए 26 तारीख नियत है।
विज्ञापन
अदालत के आदेश के क्रम में शुक्रवार देर शाम कुर्की की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान पुलिस उसके घर से बेड, टीवी, अलमारी, बर्तन आदि सामान थाने ले आई। कौशल के खिलाफ एसएसपी के आदेश पर 23 जून को माडल की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसमें दोस्ती के नाम पर बेहोश कर दुष्कर्म और फिर मुंबई जाकर दुष्कर्म करने और परेशान करने का आरोप था।
विज्ञापन
कौशल की ओर से भी अपना पक्ष रखा गया। अदालत में जमानत अर्जी दायर की गई। मगर हाईकोर्ट तक उसकी अग्रिम जमानत खारिज हो गई। इधर, पुलिस ने मामले में न्यायालय से गैर जमानती वारंट के अलावा कुर्की आदेश प्राप्त कर लिया था। इंस्पेक्टर प्रमेंद्र कुमार के अनुसार अदालत से मिले आदेश के क्रम में शुक्रवार को आर्य नगर स्थित घर से कुर्की की प्रक्रिया पूरी की गई है।
विज्ञापन