फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   police arrest old man who come for repost complaint

बुजुर्ग शिकायतकर्ता को ही हवालात में डाल दिया

Tue, 07 Jul 2015 02:43 AM IST
चंडौस।
चंडौस। Updated Tue, 07 Jul 2015 02:43 AM IST
विज्ञापन
विकास कार्यों में धांधली की शिकायत करना रिटायर्ड शिक्षक को भारी पड़ा
विज्ञापन

बुजुर्ग शिकायतकर्ता को ही हवालात में डाल दिया
अमर उजाला ब्यूरो
चंडौस। पुलिस अपने पर आए तो कुछ भी कर सकती है। इसकी बानगी सोमवार को चंडौस थानाक्षेत्र में देखने को मिली। गांव में विकासकार्यों में धांधली की शिकायत तहसील दिवस में करने पर 66 वर्ष के रिटायर्ड शिक्षक को जान से मारने की धमकी मिली। जब वह पुलिस से शिकायत करने पहुंचा तो उल्टा उसे शांतिभंग के आरोप में हवालात में बंद कर दिया। सुबह जमानत पर छूटे वृद्ध ने डीआईजी और एसएसपी से मिलकर शिकायत करने की बात कही है।

कस्बे की टीचर्स कॉलोनी निवासी महेंद्र सिंह सोलंकी रिटायर्ड अध्यापक हैं। 16 जून को उन्होंने डीएम के तहसील दिवस में चंडौस ग्राम पंचायत के विकासकार्यों में धांधली का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। इस पर डीएम ने तीन सदस्यीय कमेटी बनाकर जांच के आदेश दिए थे। छह जुलाई को इसकी जांच होनी थी। इधर शिक्षक ने बताया कि पांच जुलाई की दोपहर को उसके पास फोन आया तो शिकायत वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इस पर वह पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचा। आरोप है कि पुलिस ने उसे उल्टा शांतिभंग के आरोप में हवालात में बंद कर दिया। सोमवार सुबह जमानत के बाद उसे छोड़ा गया। कोतवाल सुरेश बाबू ने बताया कि हल्का इंचार्ज उसे खुद     लेकर आए थे। शिक्षक जांच को लेकर कस्बे में ड्योड़ी पिटवा रहा था। इसकी कुछ लोगों ने    शिकायत की थी। इससे शांतिभंग होने की आशंका थी। इसकी के चलते हल्का इंचार्ज उसे उठाकर लाए थे। उधर बीडीओ धीरेंद्र सिंह राघव ने बताया शिकायतकर्ता न होने के कारण मामले की जांच नहीं हो सकी है। अब अगली तिथि निर्धारित कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed