{"_id":"60b678098c297965227cae04","slug":"poisonous-liquor-in-aligarh-complaint-of-government-contracts-of-karsua-in-october-2020-dm-did-not-take-any-action","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जहरीली शराब कांड: जिस ठेके की शराब ने मचाया मौत का तांडव, उसकी आठ माह पहले हुई थी शिकायत, आज तक कार्रवाई नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीली शराब कांड: जिस ठेके की शराब ने मचाया मौत का तांडव, उसकी आठ माह पहले हुई थी शिकायत, आज तक कार्रवाई नहीं
Tue, 01 Jun 2021 11:40 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:40 PM IST
सार
करसुवा गांव के अमित उपाध्याय ने मीडिया को बताया कि वह इनकम टैक्स विभाग में हैं। मुंबई में तैनात हैं। ठेका गांव से 400 मीटर दूर है। गांव की महिलाओं, बच्चों को काफी परेशानी होती है। गांव के बच्चे भी शराब पीने लगे थे। इस मामले में उसने यूपी सरकार के आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की, जो जांच व कार्रवाई के लिए शासन से जिलाधिकारी को भेजी गई। मगर इस मामले में आज तक की कार्रवाई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
मौके पर जांच करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ जिले के लोधा थाना इलाके के करसुआ गांव के जिस देशी शराब के ठेके से जहरीली शराब की बिक्री हुई। उसके संबंध में आठ माह पहले एक शिकायत हुई थी। शिकायत गांव के एक व्यक्ति ने की थी, जो कि खुद के इनकम टैक्स विभाग में होने का दावा करता है। उनका आरोप है कि इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई।
करसुवा गांव के अमित उपाध्याय ने मीडिया को बताया कि वह इनकम टैक्स विभाग में हैं। मुंबई में तैनात हैं। ठेका गांव से 400 मीटर दूर है। गांव की महिलाओं, बच्चों को काफी परेशानी होती है। गांव के बच्चे भी शराब पीने लगे थे। इस मामले में उसने यूपी सरकार के आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की, जो जांच व कार्रवाई के लिए शासन से जिलाधिकारी को भेजी गई। मगर इस मामले में आज तक की कार्रवाई कार्रवाई नहीं हुई।
जहरीली शराब से दो और मौतें, शराब माफिया ऋषि का भाई मुनीष गिरफ्तार
अलीगढ़ जिले में जहरीली शराब से पांचवें दिन मंगलवार को दो और मौत हुई हैं। इस तरह अब तक जिले में 87 लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हुई हैं। वहीं, अब इतनी मौतों के बाद जिला प्रशासन को ठेकों से जहरीली शराब समेटने की सुध आई है। तय किया गया है कि देशी शराब के सभी ठेकों का माल वापस आबकारी में सरेंडर कराया जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद नया माल जारी कर शराब बिकवाई जाएगी। साथ ही करसुआ में जहरीली शराब बेचने वाले ठेके को मंगलवार को जेसीबी से गिरवा दिया गया। पुलिस ने शराब तस्कर गिरोह के 50 हजार के इनामी सरगना भाजपा नेता ऋषि शर्मा के भाई मुनीष शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। मुनीष शर्मा 25 हजार का इनामी है।

इस तरह इस मामले में अब तक 33 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस रिमांड पर लिए गए अनिल चौधरी, विपिन यादव, गंगाराम, नरेंद्र से पूछताछ चल रही है। उनसे पूछताछ में इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों के विषय में जानकारी जुटाई जा रही हैं। साथ में धंधे से जुड़े सुराग भी उगलवाए जा रहे हैं।
सभी तस्कर माफिया घोषित किए जाएंगे
जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि जिले में इस कांड से जुड़े जितने भी नाम मुकदमों में शराब तस्कर के रूप में सामने आ रहे हैं। उनके विषय में पुलिस से ब्योरा तलब किया गया है। उन्हें बहुत जल्द माफिया घोषित किया जाएगा।
देशी शराब के ठेकों पर रखा माल होगा जब्त
जहरीली शराब से मौत के मामले में अब जिला प्रशासन ने तय किया है कि किसी भी देशी शराब के ठेके से पुरानी शराब की बिक्री नहीं की जाएगी। सारा माल आबकारी विभाग जब्त करेगा। नया माल भेजा जाएगा। इसके बाद देशी शराब की बिक्री होगी।