फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Poisonous liquor Case

जहरीली शराब कांडः पोस्टमार्टम करने वाले भी दहल गए देखकर शवों की कतार

Sun, 30 May 2021 11:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Poisonous liquor Case
पोस्टमार्टम हाउस में पांच साल से सेवा दे रहे फार्मेसिस्ट रविकांत दीक्षित जहरीली शराब पीकर जान गवाने वाले लोगों के शव देखकर अंदर तक हिल गए हैं। कुछ यही हाल फार्मेसिस्ट केपी सिंह का है। लोधा, जवां और टप्पल सहित जनपद के अन्य क्षेत्रों में 50 से अधिक लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। पिछले तीन दिन से पोस्टमार्टम हाउस पर शवों के ढेर लगे हैं। यह सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

हालात को देखते हुए हाथरस से कुछ स्टाफ को सहायता के लिए बुला लिया गया है। फार्मेसिस्ट रविकांत दीक्षित का कहना है कि 25 साल से स्वास्थ्य सेवा में हूं और 5 साल से पोस्टमार्टम हाउस में काम कर रहा हूं। पूरे जीवन में ऐसा दृश्य नहीं देखा है। मन रोता है। यह सब देखकर लगता है कि आखिर जीवन का उद्देश्य क्या है। तरह-तरह के दूसरे ख्याल मन में आते हैं। शनिवार को 28 शवों का पोस्टमार्टम किया। रविवार को डेढ़ बजे तक 8 शवों का पोस्टमार्टम कर के घर आया हूं। करीब 55 घंटे से लगातार काम कर लौटा हूं। पोस्टमार्टम के अतिरिक्त अन्य कई समस्याएं आने से मन और दुखी हो जाता है। फार्मेसिस्ट केपी सिंह कहते हैं कि 35 शवों का पोस्टमार्टम किया हूं। शवों को देखकर कलेजा फटा जा रहा है। जीवन में पहली बार इतने सारे शवों का एक साथ सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार एवं शनिवार का दिन इसी में बीत गया। ईश्वर से प्रार्थना है कि ऐसा दृश्य जीवन में कभी देखने को नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed