फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   PNG will come to Aligarh by February 2025

Good News: अलीगढ़ में फरवरी तक पीएनजी से जलने लगेंगे चूल्हे, तीन नए सीएनजी स्टेशन भी खुलेंगे

Sun, 15 Dec 2024 10:31 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 15 Dec 2024 10:31 AM IST
सार

अलीगढ़ में फरवरी 2025 तक पीएनजी गैस घरों तक पहुंच जाएगी। साथ ही अलीगढ़ में सीएनजी के तीन स्टेशन भी खाेले जा रहे हैं। अब पीएनजी के कनेक्शन घर-घर में दिए जा रहे हैं। सबसे पहले शहर की पॉश इलाकों, अपार्टमेंट और व्यवस्थित कॉलोनी में पीएनजी की आर्पूति की जाएगी।

विज्ञापन
PNG will come to Aligarh by February 2025
रामघाट रोड पर पीएनजी पाइप लाइन लगाते कर्मचारी - फोटो : संवाद

विस्तार

नए साल 2025 में फरवरी तक चार हजार घरों में पीएनजी पहुंचाई जाएगी। इसके लिए लगभग 25 किमी लंबी गैस पाइप लाइन बिछाई जा रही है। अधिकांश काम पूरा हो चुका है। इसके साथ ही सीएनजी के तीन स्टेशन भी खाेले जा रहे हैं। इनमें एक हरदुआगंज, दूसरा एटा चुंगी रोड पर इंजीनियर्स कॉलोनी के पास और तीसरा स्टेशन एटा चुंगी चौराहे के पंप पर होगा। तीनों स्टेशन वर्तमान चालू पेट्रोल पंप पर ही खोले जाएंगे।

विज्ञापन


अलीगढ़ में पीएनजी का काम लगभग तीन वर्ष पहले शुरू हुआ था। बीच में काेरोना काल का संक्रमण होने से काम की रफ्तार सुस्त पड़ गई थी। वर्ष 2023-2024 में इसका काम तेज गति से हुआ। अब पीएनजी के कनेक्शन घर-घर में दिए जा रहे हैं। सबसे पहले शहर की पॉश इलाकों, अपार्टमेंट और व्यवस्थित कॉलोनी में पीएनजी की आर्पूति की जाएगी।

विज्ञापन

सीएनजी का नेटवर्क बढ़ने से उपभोक्ताओं को सस्ता ईंधन मिल सकेगा। 60 फीसदी ऑटो और टैक्सी के साथ 40 फीसदी निजी वाहन इनका प्रयोग कर रहे हैं। इससे अलीगढ़ का पर्यावरण सुरक्षित रहता। बीते एक वर्ष में तीस फीसदी वाहन सीएनजी ईंधन की ओर शिफ्ट हो चुके हैं।-विजय मंगल गुप्ता, अध्यक्ष, जिला अलीगढ़ पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन।

विज्ञापन
विज्ञापन

नए साल में फरवरी से मार्च के बीच शहर के लगभग 3500 से 4000 घरों में पीएनजी की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही तीन नए पंपों पर सीएनजी की सेवाएं मिलने लगेंगी। 25 किमी लंबी गैस पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है।-आलोक गिरि, एरिया हेड, इंडियन ऑयल अदाणी गैस।

सीएनजी का बढ़ता दायरा

  • 03 नए आनलाइन सीएनजी पंप मार्च से पहले शहर में चालू हो जाएंगे
  • 25 किमी लंबी सीएनजी गैस पाइप लाइन बिछाई जा रही है पूरे शहर में
  • 18 सीएनजी पंप वर्तमान में जिले में हैं, इसमें 10 शहर और 8 देहात में
  • 50 हजार किलोग्राम सीएनजी की खपत रोजाना होती है अलीगढ़ जिले में
  • 92 रुपये किलो के रेट में अलीगढ़ जिले में मिल रही है सीएनजी
  • 01 वर्ष में तीस फीसदी वाहन सीएनजी ईंधन की ओर शिफ्ट हुए हैं
  • 60 फीसदी ऑटो और टैक्सी कर रहीं हैं सीएनजी ईंधन का प्रयोग
  • 40 फीसदी निजी वाहन इनका प्रयोग कर रहे, इसमें हर तरह के वाहन


घरेलू पीएनजी गैस

  • घरेलू पीएनजी फरवरी से मार्च 2025 के बीच मिलना शुरू हो जाएगी, इसके लिए मोहल्लेवार पाइपलाइन बिछाई जा रही।
  • शुरूआत में लगभग 3500 से 4000 घरों में मिलेगी पीएनजी, जो पहले पंजीकरण कराएंगे उनको पहले इसका लाभ मिलेगा।
  • कामर्शियल क्षेत्र में रेस्टोरेंट, होटल, ढाबा, छोटे कारखानेदार जो गैस सिलिंडर लेते हैं उनको भी पीएनजी कनेक्शन दिए जा रहे हैं।
  • सीएनजी पाइपलाइन के साथ ही पीएनजी की लाइन भी बिछाई जा रही है, दोनों गैस एक ही लाइन में एक साथ रहती हैं।
  • पीएनजी गैस घरेलू गैस सिलिंडर से 20 फीसदी सस्ती पड़ती है, अगर पीएनजी स्टोव भी लें तो यह 35 फीसदी सस्ती होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed