फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   plan to run away with the lover failed by sedating the relatives

लव जिहाद: प्रेमी की दी हुई नशे की गोलियां शिकंजी में मिलाईं, पीते ही बड़ी बहन हुई बेहोश, फिर हुआ वह जो सोचा न

Sun, 18 Jun 2023 09:36 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 18 Jun 2023 09:36 PM IST
सार

युवती ने परिजनों को शिकंजी में नशे की गोलियां मिलाकर पिलानी चाही। मगर शिकंजी उसकी बड़ी बहन ने पी और जब उसे नशा हुआ तो परिवार को संदेह हुआ। युवती से पूछताछ के बाद घर के बाहर इंतजार कर रहा युवक भी दबोच लिया गया।

विज्ञापन
plan to run away with the lover failed by sedating the relatives
लव जिहाद (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के गांधीपार्क क्षेत्र की एक युवती मेरठ के गैर समुदाय के युवक के प्यार में ऐसी फंसी कि उसने परिवार को बेहोश कर भागने की योजना बना ली। शनिवार देर शाम उसने परिजनों को शिकंजी में नशे की गोलियां मिलाकर पिलानी चाही। मगर शिकंजी उसकी बड़ी बहन ने पी और जब उसे नशा हुआ तो परिवार को संदेह हुआ। युवती से पूछताछ के बाद घर के बाहर इंतजार कर रहा युवक भी दबोच लिया गया। चूंकि, युवक गैर समुदाय का था तो इसे कथित लव जिहाद का रूप देने की कोशिश की गई। युवक को पुलिस के हवाले कर मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


विवाहित बड़ी बहन की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि उसकी छोटी बहन बचपन से उसके पास ससुराल में रह रही है। आरोप है कि पिछले कुछ समय से युवती की इंस्टाग्राम पर मेरठ के गैर समुदाय के एक युवक से बातचीत शुरू हो गई। मगर युवक ने उसे अपना हिंदू नाम बताया। दोनों में प्यार परवान चढ़ गया और शनिवार को युवक उसे लेने अलीगढ़ आ गया। शाम को दोनों की मुलाकात हुई। युवक ने उसे नशे की छह गोलियां दीं और तय हुआ कि खाने-पीने की चीज में मिलाकर परिवार को खिला देना। 
विज्ञापन


परिजन जब बेहोश हो जाएं तो घर से जेवर आदि लेकर निकल आना। युवती ने योजना के तहत घर के जेवर भी एकत्रित कर लिए और शिकंजी में नशीली गोलियां मिलाकर पिलाने की कोशिश की। मगर उसकी बड़ी बहन ही शिकंजी पी पाई और नशे में झूमने लगी। इस पर परिवार ने संदेह होने पर युवती से सख्ती की तो वह टूट गई। बाद में मोहल्ले के बाहर घूमते युवक को भी दबोच लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह इस मामले में भाजपा नेता सुमित शिब्बो आदि पहुंच गए और लव जिहाद का आरोप लगाया। मामले में बहन की तहरीर पर मेरठ के जैद नाम के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर गांधीपार्क रविंद्र दुबे ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed