फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Pipeline repaired, water started reaching 1050 houses

Aligarh News: पाइपलाइन हुई ठीक, 1050 घरों में पहुंचने लगा पानी

Wed, 26 Nov 2025 01:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 26 Nov 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Pipeline repaired, water started reaching 1050 houses
गांव मई में फटी पाइपलाइन को ठीक करते जल निगम के कर्मी। संवाद - फोटो : Samvad
क्षेत्र के गांव मई में एक माह पहले क्षतिग्रस्त हुई पेयजल पाइप लाइन को दुरुस्त करा दिया गया। इसके साथ ही इलाके के करीब 1050 घरों की पेयजल आपूर्ति बहाल हो गई है। इस समस्या को अमर उजाला ने अपने 20 नवंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया तो जल निगम के अधिकारियों ने गांव में टीम भेजकर मुख्य पाइप लाइन बदलवाई और समस्या का समाधान कराया।
विज्ञापन




गांव में करीब दो साल पहले जल जीवन मिशन के तहत ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया गया था। इससे गांव मई के करीब 1050 घरों को जोड़ा गया था। करीब एक माह पहले मई खंदौली मार्ग पर राजेंद्र की दुकान के सामने यह पाइप लाइन फट गई थी, जिससे हजारों लीटर पानी सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा था।
विज्ञापन




ग्रामीणों को पेयजल नहीं मिल पा रहा था, वह कई किमी दूर से पानी लाने के लिए मजबूर थे। ग्राम प्रधान रनवीर सिंह ने बताया कि सोमवार को जल निगम की टीम ने गांव में आकर फटी पाइपलाइन को सही कर दिया है, जिससे गांव के सभी 1050 घरों में पानी पहुंचना शुरू हो गया है। उन्होंने गांव की समस्या को प्रमुखता से उठाने के लिए अमर उजाला को भी धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- पिछले करीब एक माह से पाइप लाइन के जरिये घर में पानी नहीं आ रहा था। अमर उजाला ने हमारी समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिसके बाद पाइप लाइन को जल निगम की टीम ने सही कर दिया है। अब पानी फिर से आना शुरू हो गया है। दीपक, ग्रामीण।

- पिछले करीब एक माह से पेयजल पाइप लाइन के फटने से गांव की जनता परेशान थी। कई बार लोगों ने शिकायत भी की थी। अमर उजाला ने समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिससे अधिकारी चेते और समस्या का समाधान हो गया। लायक सिंह, ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed