{"_id":"5c4f5956bdec224c80717449","slug":"pink-eyes-that-you-saw","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलाबी आंखें जो तेरी देखी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलाबी आंखें जो तेरी देखी...
Tue, 29 Jan 2019 01:06 AM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Tue, 29 Jan 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
अशित त्रिपाठी नाइट में प्रस्तुति देती कलाकार।
- फोटो : Dig Vishal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलाबी आंखें जो तेरी देखी....नीले नीले अंबर पर चांद जब छाए...कह दूं तुम्हें या चुप रहूं.....सुप्रसिद्घ गायक किशोर दा के यह फिल्मी गाने जब कोहिनूर मंच पर गूंजे तो दर्शकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उभरते गायक अशित त्रिपाठी ने अपने सुमधुर कंठ से अपने गुरु किशोर दा के यह गाने गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
वर्ष 2004 में सैमसंग के रियलिटी शो के विजेता एवं मूल रूप से उड़ीसा के रहने वाले गायक अशित यूं तो कई रियलिटी शो की शान रहे हैं, लेकिन उन्हें फिल्मों में पहला ब्रेक अभिनेता राजकुमार राव की फिल्म शादी में जरूर आना में मिला। उन्होंने राजकुमार राव के लिए बन जा गली बनारस की गाकर वालीवुड गायकी के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई।
उन्होंने बताया कि उनका सपना था कि वह किसी फिल्म के लिए गाना गायें, जो फिल्म शादी में जरूर आना से पूरा हुआ। इस अवसर पर उन्होंने एटा के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह तंवर द्वारा लिखित पुस्तक का गाना इश्केदारी प्रस्तुत कर समां बांध दिया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ छर्रा विधायक रवींद्र पाल सिंह एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जोगिंदर सिंह ने किया।