फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   PICU to be set up in four hospitals in Aligarh

अलीगढ़ के चार अस्पतालों में स्थापित होंगे पीआईसीयू

Tue, 18 May 2021 12:04 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
PICU to be set up in four hospitals in Aligarh
तीसरे चरण की कोरोना लहर का बच्चों पर सर्वाधिक असर पड़ने की संभावना को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अलीगढ़ में मलखान सिंह जिला अस्पताल, जेएन मेडिकल कॉलेज, पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय व अतरौली के सौ शैया अस्पताल में पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट(पीआईसीयू) बनाने की तैयारी है। बाल रोग विशेषज्ञों की कमी पूरी करने के लिए सीएचसी व पीएचसी के डॉक्टरों को विशेष प्रशिक्षण देने की तैयारी है। यह प्रशिक्षण मंगलवार आज से आरंभ होगा।
विज्ञापन

कोरोना के दूसरे चरण का प्रकोप अब थमता नजर आ रहा है। इस सबके बीच कोरोना की तीसरी लहर आने की भी संभावना जताई जा रही है। इस चरण में बच्चों पर सर्वाधिक असर पड़ने की आशंका है। इससे निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिले में पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट(पीआईसीयू) बनाने की व्यवस्था की जा रही है। यह सेंटर मलखान सिंह जिला अस्पताल, जेएन मेडिकल कॉलेज, पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय व अतरौली के सौ शैया अस्पताल में बनाये जाएंगे।
विज्ञापन

सेंटरों में होंगे 160 बेड
इन चारों अस्पतालों में बच्चों के लिये 160 बेड की व्यवस्था होगी। इनमे मलखान सिंह जिला अस्पताल, जेएन मेडिकल कॉलेज व दीनदयाल अस्पताल में 50-50 अतरौली अस्पताल में 10 बेड का इंतजाम रहेगा। डीएम सीबी सिंह ने इन अस्पतालों में बाल रोग विशेषज्ञ तैनात किए जाने के लिए स्वास्थ्य विभाग से 24 घंटे के अंदर डॉक्टरों की सूची मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों की कमी पूरी करने के लिए प्रशिक्षण आज से
स्वास्थ्य विभाग के पास वर्तमान में आठ बाल रोग विशेषज्ञ हैं। इनमें से तीन प्रशासनिक व्यवस्थाओं में लगे हैं। सीएमओ डॉ. बीपी कल्याणी ने बताया कि डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए जिला अस्पताल समेत सीएचसी व पीएचसी के डॉक्टरों को विशेष प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। यह प्रशिक्षण मंगलवार आज से आरंभ होगा। उन्होंने बताया कि सभी पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट चार दिन के अंदर शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed