फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Picketing for the arrest of dowry murder accused

दहेज हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिया धरना

Wed, 26 Oct 2022 11:35 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Picketing for the arrest of dowry murder accused
दहेज हत्यारोपी के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बैठीं महिलाएं व भाकियू कार्यकर्ता। संवा - फोटो : IGLASS
कोतवाली क्षेत्र के गांव मई में एक विवाहिता की 19 अक्तूबर को मौत हो गई थी। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया था। बुधवार को भाकियू नेताओं ने पीड़ित परिजनों के साथ थाने का घिराव कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। एसपी आशुतोष मिश्र के आश्वासन पर तीन घंटे बाद धरना खत्म कराया। सीओ राघवेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी पति अजय को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। अन्य को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद मथुरा के थाना बल्देव क्षेत्र के गांव गढ़सौली निवासी रघुराज सिंह ने बेटी रामवती उर्फ उमा (24) की शादी 30 नवंबर 2020 को गांव मई निवासी अजय उर्फ बिट्टू पुत्र हरिकेश के साथ की थी। भाई रामप्रकाश का कहना है कि शादी के बाद से बहन के ससुराल वाले दहेज में स्विफ्ट कार की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करते थे।
विज्ञापन

20 अक्तूबर की रात गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना पर गांव पहुंचा तो ससुराल वाले शव को जलाने ले जा रहे थे। उन्हें देखकर शव छोड़कर भाग गए थे। इस संबंध में पति अजय, ससुर हरिकेश, सास राजवती, ननद कृष्णा, चचेरे देवर सतीश के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की थी। धरना देने के दौरान ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed