फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Physiotherapy can eliminate disease without medicine

फिजियोेथैरेपी से बिना दवा हो सकता है बीमारी का खात्मा

Thu, 28 Jan 2021 01:59 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
Physiotherapy can eliminate disease without medicine
विकास भवन में बुधवार को फिजियोथैरेपी सेमिनार का आयोजन किया गया। विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों व फिजियोथैरेपी से उनके इलाज पर राय रखी। उन्होंने कहा कि फिजियोथैरेपी से विभिन्न बीमारियों का इलाज बिना दवाओं के हो सकता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ पीडी डीआरडीए सचिन यादव ने विकास भवन के गांधी सभागार में किया।
उन्होंने कहा कि आज की दौड़-धूप भरी जिंदगी में कोई भी व्यक्ति ऐसा नहीं है, जिसे दवाओं एवं चिकित्सकीय सहायता की आवश्यकता न हो। डॉ. केके शर्मा ने बताया कि फिजियोथैरेपी से सामान्य परेशानियों के साथ ही जटिल से जटिल रोगों का निदान किया जा सकता है। आम व्यक्ति जब अपनी दिनचर्या शुरू करता है तो उसे पता ही नहीं होता है कि उसे किस तरह से खड़ा होना है अथवा बैठना है। सोते समय तो उसे इस बात का ध्यान नहीं होता है कि उसे किस अवस्था में नींद लेनी है। ऐसे में व्यक्ति के पोश्चर में गड़बड़ी होने की पूर्ण रूप से संभावना बनी रहती है। लंबे समय के उपरांत व्यक्ति विभिन्न प्रकार की शारीरिक मानसिक परेशानियों से घिर जाता है। फिजियोथैरेपी बीमार व्यक्ति के लिए ही नहीं है, वरन् इससे हम कई प्रकार की बीमारियों को अपने पास आने से रोक सकते हैं।
विज्ञापन

शिविर में राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी, राजेश गौड़ उपाध्यक्ष विकास भवन, उपायुक्त एनआरएलएम जनार्दन प्रसाद यादव, परियोजना अधिकारी यूपीनेड फिरोज अहमद, अरविन्द कुमार जिला सोशल आडिट को ऑर्डिनेटर, विकास भवन के अन्य कर्मचारी बिजेन्द्र सिंह, सगीरूद्दीन, राजेश शर्मा, उर्मिला देवी, डॉली, प्रीती, चन्द्रेश, विजयपाल सिंह आदि उपस्थित रहे। जिला सूचना अधिकारी संदीप कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed