फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   physical harassment in a hotel on the pretext of providing job

नौकरी दिलाने के बहाने: होटल में बुलाया युवती को, किया गंदा काम, चुपके से बना लिया वीडियो, मुकदमा, आरोपी दबोचा

Fri, 31 Oct 2025 04:19 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 31 Oct 2025 04:19 PM IST
सार

युवती को नौकरी दिलाने के नाम पर आरोपी ने होटल में बुलाया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ में छिपाकर वीडियो बना लिया। फिर धमका कर बार-बार दुष्कर्म किया। साथ में धर्म बदलकर शादी करने का दबाव बनाने लगा।

विज्ञापन
physical harassment in a hotel on the pretext of providing job
होटल में किया दुष्कर्म (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के बन्नादेवी इलाके की युवती को नौकरी दिलाने के बहाने क्वार्सी क्षेत्र के होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया गया। साथ में वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर शादी का दबाव बनाया गया। आरोपी दूसरे समुदाय का है। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


मुकदमा दर्ज कराते हुए युवती ने बताया कि बीते दिनों उसने रामघाट रोड के एक बाइक एजेंसी शोरूम पर नौकरी के लिए रिज्यूम दिया था। तभी आरोपी का उसके पास कॉल आया। उसने नौकरी दिलाने के नाम पर बुला लिया। फिर दोनों में बातचीत शुरू हो गई। आरोप है कि इसी बीच आरोपी ने उसे एक अधिकारी से मिलाने के बहाने एक होटल में बुलाया। जहां दुष्कर्म किया। साथ में होटल मैनेजर की मिलीभगत से वीडियो बनवा ली। 
विज्ञापन


अब वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चार माह तक आरोपी संबंध बनाता रहा। साथ में धर्म बदलकर शादी करने का दबाव बना रहा है। इस मामले में आरोपी सलमान उर्फ जकील व होटल मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ तृतीय सर्वम सिंह के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed