फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   physical harassment by taking her to the hotel on the pretext of marriage

Aligarh: शादी का झांसा देकर होटल में ले जाकर दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज, एक आरोपी भेजा जेल, दूसरे की गिरफ्तारी जल्द

Sat, 26 Aug 2023 05:44 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 26 Aug 2023 05:44 PM IST
सार

अलीगढ़ में जवां थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा को शादी का झांसा देकर अलीगढ़ के एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। छात्रा की दादी की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
physical harassment by taking her to the hotel on the pretext of marriage
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार प्रतीकात्मक - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

नाबालिग छात्रा को शादी का झांसा देकर युवक होटल में ले गया, वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा को डराया और धमकाया। नातिन  ने अपनी दादी को पूरा मामला बताया और युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है, जिसकी जल्द ही गिरफ्तारी हो सकती है।

विज्ञापन


अलीगढ़ में जवां थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा को शादी का झांसा देकर अलीगढ़ के एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। छात्रा की दादी की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


दादी ने तहरीर में बताया कि उसकी 16 वर्षीय नातिन कक्षा दस की छात्रा है। 22 अगस्त को वह स्कूल गई थी। सुबह नौ बजे उसकी सहेली का भाई घर आया। उसने बताया कि उनकी नातिन स्कूल में नहीं है। उसके बाद प्रधानाध्यापक को फोन किया। तो बताया कि वह स्कूल नहीं आई। दादी ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे नातिन रोती हुई घर आई। पूछने पर उसने बताया कि अंकुश उसे घुमाने के बहाने कार में बैठाकर ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने छात्रा को शादी का झांसा दिया, कहा कि वह उसका बालिग होने का आधार कार्ड बनाव देगा। उसके बाद अलीगढ़ के एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। बाद में गाली-गलौज की और एक सरकारी अस्पताल में ले जाकर एक युवक से छात्रा के हाथ में ड्रिप लगवा दी। धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो चेहरा बदल दूंगा। पुलिस ने आरोपी अंकुश व एक अन्य के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। 


एक आरोपी जेल भेजा, दूसरे की तलाश जारी
अलीगढ़ पुलिस ने मामले पर ट्विट कर बताया है कि प्रकरण कई दिवस पुराना है, जिसमें तत्समय अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। सीओ तृतीय अशोक कुमार ने बताया कि मामले में दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है, जिसके लिए दबिश दी जा रही है। आरोपी की तलाश के लिए सर्विलांस का भी सहारा लिया जा रहा है। जल्दी ही दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed