फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Physical harassment accused flees before verdict

Aligarh: फैसले से पहले भागा दुष्कर्म का आरोपी, दोषी करार, आज सजा के लिए पेश करने के आदेश, पुलिस तलाश में जुटी

Tue, 03 Feb 2026 11:08 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 03 Feb 2026 11:08 AM IST
सार

आरोपी जितेंद्र अदालत के बाहर था। उसे दोषी करार दिए जाने के लिए तलब किया गया। खुद आरोपी के अधिवक्ता ने उसे अंदर आने का इशारा किया। तभी वह चमका देकर लापता हो गया।

विज्ञापन
Physical harassment accused flees before verdict
कोर्ट - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अलीगढ़ के जवां क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म के मामले में सजा सुनाए जाने के दिन 2 फरवरी को आरोपी जितेंद्र प्रसाद न्यायालय के बाहर से चकमा देकर लापता हो गया। न्यायालय ने अब उसे दोषी करार देकर वारंट जारी किए हैं। 3 फरवरी को सजा की तारीख नियत कर पुलिस को उसे पेश करने के आदेश दिए हैं। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


घटनाक्रम 4 अगस्त 2017 का है। जवां क्षेत्र की किशोरी को खेलने के बहाने आरोपी जितेंद्र प्रसाद निर्माणाधीन मकान में ले गया था। जहां दुष्कर्म किया। बाद में शोर मचने पर परिजन के आने पर आरोपी भाग गया। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई, जिसका ट्रायल पूरा हो गया है। एडीजे विशेष पॉक्सो द्वितीय प्रदीप कुमार राम की अदालत में सोमवार को सजा की तारीख नियत थी। जमानत पर चल रहा आरोपी जितेंद्र अदालत के बाहर था। उसे दोषी करार दिए जाने के लिए तलब किया गया।
विज्ञापन


खुद आरोपी के अधिवक्ता ने उसे अंदर आने का इशारा किया। तभी वह चमका देकर लापता हो गया। कुछ ही देर में उसके भागने की खबर पर सिविल लाइंस पुलिस पहुंच गई। बाद में न्यायालय ने उसे दोषी करार देकर उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करते हुए मंगलवार को पेशी का आदेश पुलिस को दिया है। मंगलवार को ही सजा की तारीख नियत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जवां के मामले में आरोपी को सजा सुनाई जानी थी। उसी दिन कोर्ट में पेश होने से पहले ही वह भाग गया। अब उसे तलाशा जा रहा है। 3 फरवरी को कोर्ट में पेश करने का पूरा प्रयास है।-सर्वम सिंह, सीओ तृतीय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed