फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Phool Bangla' decorations were arranged and the 'Chhappan Bhog' (offering of fifty-six delicacies) was presented in the temples

Aligarh News: मंदिरों में फूलबंगला सजाया, छप्पन भोग लगाया

Sat, 27 Jun 2026 02:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Sat, 27 Jun 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Phool Bangla' decorations were arranged and the 'Chhappan Bhog' (offering of fifty-six delicacies) was presented in the temples
मानिक चौक होली वाला कुआं पर हवन करते श्रद्धालु।  - फोटो : samvad
मेलरोज बाईपास स्थित शिवनगर कॉलोनी में आयोजित अंबुवाची महोत्सव के पांचवें दिन शुभ मुहूर्त में मां कामाख्या मंदिर के पट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए, जिसके बाद माता रानी को विधि-विधान से छप्पन भोग अर्पित किया गया। आकर्षक फूल बंगला भी सजाया गया।
विज्ञापन



श्रद्धालुओं ने मां कामाख्या के दर्शन कर सुख, समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान निकाली गई महाकाली की शोभायात्रा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। मौके पर अजय कुमार कामाख्या, अमित कामाख्या, अंकुर कामाख्या, विशाल कामाख्या, श्याम भैया, गणेश वार्ष्णेय, सुमित विक्रमादित्य, राजीव, देवेंद्र उपाध्याय, केशव जादौन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



मां कामाख्या सेवा समिति की तरफ से मानिक चौक होली वाला कुआं पर हवन व भंडारे का आयोजन किया गया। हवन की शुरुआत मनीष भगत और विवेक वकील ने की। मौके पर अभिषेक वार्ष्णेय, राजू वार्ष्णेय, आलोक, सुमित ,कन्हैया पंडित, गोलू, पुनीत, विष्णु, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



दुबे का पड़ाव स्थित प्राचीन नागेश्वर नाथ मंदिर में सुबह मां कामाख्या का हवन व पूजन पंडित जवाहरलाल ने कराया। मुख्य यजमान अजय कुमार, विमल वार्ष्णेय, मनीत वार्ष्णेय, ध्रुव वार्ष्णेय रहे। मौके पर आरती वार्ष्णेय, मन्नत, मानव, रुही आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed