फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Petrol pump running without registration for two months sealed

कार्रवाई: दो महीने से बिना पंजीकरण चल रहा था पेट्रोल पंप, मशीनों को किया सील

Thu, 12 Dec 2024 04:00 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 12 Dec 2024 04:00 PM IST
सार

यह पंप दो माह से अवैध रूप से संचालित हो रहा था। इनके पास किसी भी ऑयल कंपनी का लाइसेंस नहीं है। पंप का पंजीकरण भी नहीं हुआ था।

विज्ञापन
Petrol pump running without registration for two months sealed
पंप पर जांच करते विधिक माप विज्ञान के अधिकारी - फोटो : विभाग

विस्तार

अलीगढ़ के बरौली रोड स्थित कोटा खासगढ़ी गांव में दो महीने से बिना पंजीकरण के पेट्रोल पंप का संचालन हो रहा था। विधिक माप विज्ञान विभाग की टीम ने 10 दिसंबर की शाम इसे सील कर दिया। 

विज्ञापन


जिले के बरौली रोड से सटे गांव कोटा खासगढ़ी पर करीब दो माह से अवैध रूप से पेट्रोल पंप का संचालन किया जा रहा था। सूचना पर विधिक माप विज्ञान विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक प्रमोद पाल ने मंगलवार देर शाम पंप पर छापा मारा। जिस समय टीम मौके पर पहुंची, वहां डिस्पेंसिंग मशीन लॉक मिली। कुछ लोग पंप पर मौजूद मिले। 
विज्ञापन


सहायक नियंत्रक विधिक माप विज्ञान सौरभ श्रीवास्तव के अनुसार यह पंप दो माह से अवैध रूप से संचालित हो रहा था। इनके पास किसी भी ऑयल कंपनी का लाइसेंस नहीं है। पंप का पंजीकरण भी नहीं हुआ था। इस पर टीम ने मशीनों को सील कर चालान की कार्रवाई की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed