फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Petrol pump operator beaten up for asking to remove bus

Aligarh News: बस हटाने की कहने पर पेट्रोल पंप संचालक को पीटा

Fri, 15 Aug 2025 01:53 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Petrol pump operator beaten up for asking to remove bus
पेट्रोल पंप पर रास्ता अवरुद्ध करके खड़ी बस को हटाने की कहने पर बस चालक व अन्य युवकों ने बृहस्पतिवार को पेट्रोल पंप संचालक व उसके बेटे को पीट दिया। पुलिस ने छह नामजद व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नगर के कच्चीगढ़ी निवासी राजीव वार्ष्णेय का कस्बा में पेट्रोल पंप है। पंप की ओर आने वाले रास्ते पर एक चालक ने बस खड़ी कर दी। इससे वाहनों को निकलने में दिक्कत होने लगी।
विज्ञापन


राजीव ने बस संचालक एहतशाम निवासी काजीपाड़ा से बस हटाने के लिए कहा। आरोप है कि इसपर वह गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरिफ, शाहिद, जावेद, एराज, यासीन व अन्य अज्ञात ने राजीव व उनके बेटे उत्सव व अनुज को पीट दिया। सीओ राजीव कुमार द्विवेदी ने बताया है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कानून व्यवस्था भंग करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed