{"_id":"601702318ebc3e08c02fe641","slug":"petrol-pours-fire-on-his-body-to-scare-his-wife-aligarh-news-ali2551153125","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को डराने के लिए खुद के शरीर पर पेट्रोल उड़ेल कर जलाई माचिस, बुरी तरह झुलसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी को डराने के लिए खुद के शरीर पर पेट्रोल उड़ेल कर जलाई माचिस, बुरी तरह झुलसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम
Mon, 01 Feb 2021 12:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी को डराकर अपनी बात मनवाने की एक युवक की फितरत उसकी जिंदगी पर भारी पड़ गई। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बुढ़ांसी के मजरा दीनदयालपुर में शनिवार की देर शाम 27 वर्षीय युवक ने पत्नी को डराने के लिए अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेलने के बाद माचिस जला दी। माचिस जलते ही उसके शरीर में आग लग गई, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। रविवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
दीनदयालपुर गांव निवासी भूरा (27) पुत्र रामखिलाड़ी गांव में बुग्गी से भूसा डालने का काम करता था। परिवार वालों के अनुसार, शनिवार को वह अपनी पत्नी को डराते हुए मरने की धमकी दे रहा था। इसी दौरान उसने अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेल लिया। इसके बाद माचिस लेकर बार-बार पत्नी को मरने की धमकी देने लगा।
उसकी हरकत देखकर उसकी पत्नी परिवार के लोगों एवं पड़ोसियों के बुलाने चली गई। इसी बीच युवक ने अपने हाथ में मौजूद माचिस जलाई तभी उसके शरीर में आग लग गई। इससे भूरा अस्सी फीसदी तक झुलस गया।
विज्ञापन
तत्काल ही परिवार वाले उसे जेएन मेडिकल कॉलेज ले गए। रविवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार के अनुसार मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। भूरा की मौत से उसी पत्नी व दो बच्चों को रो कर बुरा हाल है। वहीं ग्रामीण इसे नासमझी में हुआ हादसा बता रहे हैं।