{"_id":"590f7b204f1c1baa7c850b4b","slug":"petrol-diesel-shortage-may-happen-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से हो सकती है पेट्रोल-डीजल की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से हो सकती है पेट्रोल-डीजल की किल्लत
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Mon, 08 May 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंप
- फोटो : Axis
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज से जनता को पेट्रोल-डीजल के लिए दिक्कत हो सकती है। क्योंकि जिला प्रशासन की सख्ती से टेंशन में आए पेट्रोल पंप संचालक अपने फैसले पर कायम हैं। शनिवार शाम अलीगढ़ पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने मथुरा रिफाइनरी से पेट्रोल और डीजल नहीं लेने और ईंधन खत्म होने पर पंप की चाबियां प्रशासन को सौंपने का ऐलान किया था। रविवार को भी पंप स्वामी इस फैसले पर कायम रहे।
पंप स्वामी स्टैंडर्ड ऑटोमोबाइल्स एटा चुंगी पंप की एक पेट्रोल डिस्पेंसर यूनिट सील करने की खिलाफत कर रहे हैं। जांच के दौरान इस यूनिट में पेट्रोल नपाई में तो पूरा निकला था, लेकिन एक बोर्ड में लगे कुछ टांकों पर अधिकारियों को शक हुआ। माना गया कि इसमें छेड़छाड़ हुई है। या तो कोई चीज लगाई गई या फिर निकाली गई है। इसके बाद इस यूनिट को सील कर दिया गया। पंप स्वामी कह रहे हैं कि जब पेट्रोल नपाई में पूरा निकला है।
मशीन 1996 के मॉडल की है और उसकी कई बार मरम्मत हो चुकी है तो ऐसे में बोर्ड की जांच कराई जाती। यूनिट सील नहीं की जानी चाहिए थी। एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय मंगल ने कहा कि सभी पंप स्वामी एकमत हैं। जब तक ईंधन है, दिया जाएगा। इसके बाद प्रशासन के फैसले का इंतजार किया जाएगा। इधर, रविवार को जिले के किसी पंप पर ईंधन खत्म नहीं हुआ। सोमवार तक कुछ पंपों पर ईंधन की किल्लत हो सकती है।