{"_id":"5c1b9529bdec2256ae0cb44f","slug":"pet-animal-body-parts-found-in-aligarh-forests","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : जंगलों में मिले दर्जनों मवेशियों के अवशेष, ग्रामीणों ने काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : जंगलों में मिले दर्जनों मवेशियों के अवशेष, ग्रामीणों ने काटा हंगामा
Thu, 20 Dec 2018 07:07 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सैनी
Updated Thu, 20 Dec 2018 07:07 PM IST
विज्ञापन
aligarh
अलीगढ़ के चंडौस थाना क्षेत्र के गांव नगला जैत के घने जंगलों में मवेशी के आधा दर्जन अवशेष मिलने पर गांव के महिला पुरुष ने जमकर हंगामा काटा। सूचने मिलने गभाना एस डी एम अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने ग्रामीण लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के मुताबिक गांव की महिला लकड़ी लेने गई थी तो मवेशी के अवशेषों की सूचना गांव वालों को दी गई। सूचना के करीब एक घंटे बाद एसपी देहात मणिलाल पाटीदार, सीओ गभाना संजीव दीक्षित, एसडीएम अनिरुद्ध प्रताप सिंह समेत कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। ग्रामीणों एवं हिंदूवादी संगठनों ने जमकर नारेबाजी की। इसके बाद जब अधिकारियों ने जल्द गांव में गोशाला बनवाने का आश्वासन दिया तो लोग शांत हुए।
विज्ञापन
