फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Pepole who visited businessman house, are under supervision.

कारोबारी के घर गए थे संवेदना जताने..अब होंगे होम क्वारंटीन, रहेंगे ड्रोन निगरानी में

Wed, 13 May 2020 11:24 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Pepole who visited businessman house, are under supervision.
अभिषेक शर्मा
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से सर्राफा कारोबारी की मौत के बाद शहर में आए भूचाल को थामने के लिए पुलिस प्रशासनिक स्तर से कड़ी कवायद की जा रही है। तय किया गया है कि उनकी मां की मौत के दिन से लेकर त्रयोदशी संस्कार तक जो भी शोक संवेदना व्यक्त करने या त्रयोदशी में शामिल होने उनके घर गया है, वह होम क्वारंटीन होगा और जीओ टैगिंग के जरिये व ड्रोन कैमरे की निगरानी में रहेगा। अगर किसी ने क्वारंटीन तोड़ने की कोशिश की तो उस पर सीधे-सीधे मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इस काम को पूरा कराने का जिम्मा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया गया है। इसके लिए पुलिस की सर्विलांस सेल तक की मदद ली जा रही है और लोगों की कॉल डिटेल तक खंगाली जा रही हैं।
त्रयोदशी संस्कार में शामिल हुए 60 लोगों की सूची बना ली गई है। जिसे जल्द सार्वजनिक करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि लोग उनसे सावधान रहें। शहर के प्रतिष्ठित सर्राफा कारोबारी की कोरोना संक्रमण से मौत के बाद सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हुआ है कि आखिर उन्हें संक्रमण कहां से मिला? उनके जरिये संक्रमण कहां-कहां तक गया? चूंकि उनकी मां के अंतिम संस्कार से लेकर त्रयोदशी संस्कार तक में शहर के राजनीतिक, सामाजिक, व्यापारिक क्षेत्र के कई ऐसे बड़े नाम हैं जो उनके घर पहुंचे थे, जो शहर में लगातार भ्रमण शील रहते हैं। इस वजह से किसी को भी खतरा पैदा हो सकता है।
विज्ञापन

इसी वजह से प्रशासन ने पुराने शहर के पुलिस सर्किल प्रथम क्षेत्र में सौ फीसदी लॉकडाउन घोषित किया है और अब कारोबारी के घर जाने वालों की सूची बनाना शुरू कर दिया है। बुधवार को त्रयोदशी में शामिल होने वाले 60 लोगों की सूची बनकर तैयार हो गई है। बाकी दिनों के लिए पुलिस सर्विलांस सेल काम कर रहा है। कॉल लोकेशन की मदद से और टावर लोकेशन की मदद से यह नाम जल्द सामने आ जाएंगे। इस पूरे मामले में जांच व कार्यवाही का जिम्मा सिटी मजिस्ट्रेट विनीत सिंह को सौंपा है, जिसे वह एक सप्ताह में पूरा करके देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कारोबारी के घर पहुंचने वाले व्यक्तियों की सूची सीडीआर निकलने के बाद सामने आएगी। सभी के सैंपल लिए जाएंगे। सभी को होम क्वारंटीन किया जाएगा। ये तब तक होम क्वारंटीन रहेंगे, जब तक इनकी रिपोर्ट निगेटिव नहीं आ जाती है। नगर निगम इन सभी के घर पर होम क्वारंटीन के पोस्टर चस्पा कराकरा जियो टैगिंग कराएगा, ताकि ड्रोन कैमरों से निगरानी की व्यवस्था हो सके। होम क्वारंटीन अवधि के दौरान यदि किसी ने भी बाहर निकलने की कोशिश की या नियमों का उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ मुकदमा जैसी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- चंद्रभूषण सिंह, डीएम
हाथरस-मथुरा समेत अन्य जिलों से भी आये थे रिश्तेदार
सर्राफा कारोबारी के घर शहर भर से अनेक गणमान्य लोगों के साथ उनके मथुरा हाथरस समेत अन्य जिलों के रिश्तेदार भी शामिल हुए थे। पुलिस एवं प्रशासनिक अफसर सीडीआर के जरिये इनका पता ठिकाना पता लगाकर परीक्षण कराने की तैयारी कर रहा है। सीडीओ अनुनय झा ने बताया है कि अब तक जांच के दायरे में मृत कारोबारी के 38 परिजन व 60 अन्य लोग हैं। इनमें बाल काटने वाला, पंडित, कैटरर एवं गणमान्य लोग शामिल हैं। इन सभी की सीडीआर निकलवाई जा रही हैं।

सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ाने वाले भी रडार पर : एसएसपी
एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि कोरोना संक्रमण को लेकर और कारोबारी के परिवार को लेकर तरह-तरह की अफवाहें सोशल मीडिया पर उड़ाई जा रही हैं। कुछ लोग बाकायदा जान बूझकर ऐसा कर रहे हैं। कोई पूरे परिवार को पॉजिटिव बता दे रहा है तो कोई कुछ। यह सोशल मीडिया प्लेट फार्म पर देखने में आ रहा है। इसे लेकर सोशल मीडिया सेल ने कुछ लोगों/एकाउंटों को चिह्नित कर लिया है। उन पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। लोगों को एक बार फिर सलाह है कि इस तरह की गतिविधियों से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed