फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   People wrote 'House is for sale' at home in in Islamnagar

अलीगढ़ः इस्लामनगर में लोगों ने घरों पर लिखा 'मकान बिकाऊ है'

Sat, 14 Aug 2021 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
People wrote 'House is for sale' at home in in Islamnagar
इस्लाम नगर में लोगों ने घर के गेट पर लिखा मकान बिकाऊ है। - फोटो : CITY OFFICE
जलभराव एवं सड़क सहित अन्य मूलभूत समस्याओं से परेशान क्वार्सी थाना क्षेत्र के इस्लामनगर निवासी पलायन को मजबूर हैं। परेशान लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। महिलाओं के हाथ में ‘हम मकान बेचना चाहते हैं’ लिखी तख्ती थीं। अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोग वापस हुए।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि तहसील कोल के मंजूरगढ़ी मजरा के इस्लामनगर मदरसे के पास के निवासी मूलभूत समस्याओं को लेकर बहुत परेशान हैं और मोहल्ले से पलायन पर विचार कर रहे हैं। घर की दीवार पर लोग मकान बिकाऊ है लिख रहे हैं। निवासियों का कहना है कि 20 साल से इस्लामनगर में रह रहे हैं। अधिकतर लोग मेहनत मजदूरी करते हैं। सड़क एवं जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण हमेशा जलभराव हो जाता है। बच्चे-बुजुर्ग बीमार पड़ते हैं। रास्ता नहीं होने के कारण लोग जलभराव में गिरकर चोटिल होते हैं। गंदे पानी से संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। एक महिला का कहना है कि पड़ोस की कॉलोनी रामनगर में पक्की सड़क बनाई जा रही है, लेकिन इस्लामनगर की कच्ची व जलभराव वाली सड़क को देखने वाला कोई नहीं है। इस्लामनगर निवासी नगर आयुक्त गौरांग राठी को भी समस्याओं से अवगत करा चुके हैं।
विज्ञापन

घर की दीवार पर मकान बिकाऊ है लिख रहे लोग
तीन साल पहले नगर के आसपास के 19 गांवों को नगर निगम की सीमा में शामिल किया गया है। उसमें इस्लामनगर भी शामिल है। वर्तमान में यह वार्ड नंबर 78 के अंतर्गत है। यहां अधिकतर मेहनत मजदूरी करने वाले लोग रहते हैं। जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण जलभराव होता है। इससे स्थानीय लोग बहुत परेशान हैं। दीवारों पर घर बिकाऊ हैं लिख रहे हैं। रजिया सुल्ताना एवं मो. अनीस का कहना है कि परेशानियों से तंग आकर लोग दूसरा ठिकाना ढूंढ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस्लाम नगर के लोग मेरे पास आए थे। यह अविकसित कॉलोनी है। जहां कभी नक्शा पास नहीं कराया गया है। जिसके चलते सीवरेज, ड्रेनेज व सड़कों का विकास नहीं हो सका है। यह समस्या काफी सालों से चली आ रही है। समस्या काफी जटिल है। इस्लामनगर का एस्टीमेट तैयार हो चुका है। अगले सदन की मीटिंग में इस्लाम नगर की फाइल को रखा जाएगा। एस्टीमेट का बजट अधिक है, इसलिए प्राथमिकता के आधार पर जल निकासी एवं सड़क आदि का कार्य कराया जाएगा। अगले साल किसी को परेशानी न हो, इसका प्रयास किया जाएगा।
- गौरांग राठी, नगर आयुक्त

कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करतीं इस्लाम नगर की महिलाएं।

कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करतीं इस्लाम नगर की महिलाएं। - फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed