फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   People who were in touch of corona infected person family are afraid.

कारोबारी परिवार के संपर्क में आए लोगों का कलेजे पर हाथ

Wed, 13 May 2020 10:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
People who were in touch of corona infected person family are afraid.
सराफा एवं रियल स्टेट कारोबारी परिवार के संपर्क में आए लोगों का हाथ कलेजे पर है। अब सबकी नजर परिवार के सदस्यों की रिपोर्ट पर है। सभी लोग दुआ कर रहे हैं कि रिपोर्ट निगेटिव आए और संकट टले।
विज्ञापन

सराफा कारोबारी चंद्रशेखर सराफ का मंगलवार को उपचार के दौरान जेएन मेडिकल कॉलेज में निधन हो गया। मृत्यु के बाद उनकी कोरोना वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पूरे शहर में खलबली मच गई है। मानिक चौक के आरएसएस के नगर संचालक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद लोग और भयभीत हो गए हैं। खासकर वे लोग ज्यादा परेशान हैं जो पिछले एक पखवाड़े से कारोबारी परिवार के संपर्क में रहे हैं। 28 अप्रैल को चंद्रशेखर सराफ की माता का निधन हो गया था और 10 मई को त्रियोदशी संस्कार था। । 28 अप्रैल से 12 मई तक शहर के हर क्षेत्र के लोग उनके घर पर शोक व्यक्त करने पहुंचे थे। सराफ कारोबारी की मृत्यु के बाद सभी लोग अंदर ही अंदर भयभीत है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा परिजनों की रिपोर्ट लेकर जांच के लिए भेजी गई है, लेकिन जेएन मेडिकल कॉलेज द्वारा रिपोर्ट नहीं दी गई है। सभी लोग प्रार्थना कर रहे हैं कि चंद्रशेखर सराफ के दोनो पुत्रों, बहुओं एवं बच्चों के साथ-साथ अन्य लोगों की रिपोर्ट निगेविट आए ताकि सबके ऊपर मंडरा रहा संकट टल जाए। सराफा कारोबारी के घर गए कई लोग स्वयं को घर में क्वारंटीन कर लिया है।
विज्ञापन

स्वेच्छा से 14 दिन के लिए क्वारंटीन हुईं पूर्व महापौर शकुंतला
महानगर की पूर्व महापौर शकुंतला भारती स्वेच्छा से 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन हो गई है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से स्क्रीनिंग कराकर घर के बाहर पोस्टर भी चस्पा करा दिया है। इसके साथ ही थाना देहली गेट को अवगत करा दिया है। शकुंतला भारती ने बताया कि देहली गेट क्षेत्र में हालात बहुत ही नाजुक हैं। इसके अतिरिक्त वह चंद्रशेखर सराफ के घर भी गई थीं। अन्य कई शोक सभाओं में शामिल हुई थी। उन्होंने अपने सभी मिलने वालों से आग्रह किया है कि 14 दिन तक घर पर मिलने न आएं और न ही वह कहीं जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed