फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Protest by people who came to measure Kalimata temple

Aligarh News: कालीमाता मंदिर की पैमाइश करने पहुंचे लोगों का विरोध, दी तहरीर, पुलिस ने शुरू की जांच

Fri, 30 Aug 2024 06:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 30 Aug 2024 06:47 AM IST
सार

पुजारिन कंचन लता के अनुसार 29 अगस्त शाम तीन कारों में कुछ लोग आए, उनमें से कुछ हथियार लिए थे। पूछने पर खुद को नायब तहसीलदार, कानूनगो और लेखपाल बताया। मंदिर को खाली करने की कहने लगे। लेकिन जब श्रृद्धालु एकत्र होने लगे तो वापस चले गए।

विज्ञापन
Protest by people who came to measure Kalimata temple
एसएचओ के समक्ष शिकायत करती मंदिर पुजारिन कंचन लता गोस्वामी - फोटो : संवाद

विस्तार

कस्बे के दाऊजी मोहल्ला स्थित काली माता मंदिर पर बृहस्पतिवार शाम काली माता मंदिर पर पैमाइश करने पहुंचे कुछ लोगों को श्रद्धालुओं ने घेर लिया। विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद कार सवार वहां से चले गए। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कस्बे का काली माता मंदिर का सम्राट पृथ्वीराज चौहान से जुड़ा होने की किवदंती है। कई इतिहासकारों ने इसका जिक्र किया है। पुजारिन कंचन लता के अनुसार 29 अगस्त शाम तीन कारों में कुछ लोग आए, उनमें से कुछ हथियार लिए थे। पूछने पर खुद को नायब तहसीलदार, कानूनगो और लेखपाल बताया। मंदिर को खाली करने की कहने लगे। लेकिन जब श्रृद्धालु एकत्र होने लगे तो वापस चले गए। सूचना पर चेयरमैन राजेश यादव, बंटी चौहान, श्याम शर्मा, श्याम शर्मा प्रधान समेत गणमान्य लोग पहुंचे थे।
विज्ञापन


मामले में पुजारिन की ओर से जान माल का खतरा बताते हुए तहरीर दी गई है। एसएचओ विपिन कुमार ने बताया कि अतरौली के कुछ लोगों द्वारा लगभग एक पखवाड़े पहले जमीन का बैनामा कराया गया है, जो बृहस्पतिवार शाम को राजस्व टीम लेकर पैमाइश करने आए थे। तहरीर पर आरोपों की जांच पड़ताल की जा रही है।बता दें कि कस्बे के चंद्र किशोर पुत्र नाथूराम द्वारा बीते साल एसडीएम कोल को मेड़बंदी प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसे निरस्त कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed