{"_id":"613521c68ebc3e35e94a3acc","slug":"people-used-to-say-that-there-will-be-earthquake-in-kashmir-if-article-370-is-removed-chahar-city-office-news-ali272424873","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोग कहते थे कि अनुच्छेद 370 हटा तो कश्मीर में भूचाल आ जाएगा : चाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोग कहते थे कि अनुच्छेद 370 हटा तो कश्मीर में भूचाल आ जाएगा : चाहर
विज्ञापन
भाजपा प्रबुद्घजन सम्मेलन को संबोधित करते फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर
- फोटो : CITY OFFICE
भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि लोग कहते थे कि अनुच्छेद 370 हटा तो कश्मीर में भूचाल आ जाएगा। लेकिन हमारे सशक्त नेतृत्व ने यह करके दिखाया और कश्मीर में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। भाजपा जो कहती है, वो करती है।
सांसद चाहर रविवार को भाजपा महानगर की ओर से शिक्षक दिवस पर जीटी रोड स्थित रघुनाथ पैलेस में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब भाजपा के लोग नारा लगाते थे कि रामलला हम आएंगे और मंदिर वहीं बनाएंगे तो विपक्षी कहा करते थे कि तारीख नहीं बताएंगे। लेकिन भाजपा ने यह भी कर दिखाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कृषि कानून किसानों के हित में लाए हैं। इससे छोटे किसानों को लाभ होगा। साढ़े चार लाख से अधिक युवाओं को रोजगार देने का काम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने किया है। माफिया एवं गुंडों का राज खत्म हुआ है। कहीं से दंगे की खबर नहीं आती। आरंभ में कवि वेदमणि एवं प्रेम किशोर पटाखा ने कविता सुनाकर वाहवाही बटोरी।
अध्यक्षता प्रमुख उद्योगपति प्रशांत सिंघल ने किया। कार्यक्रम को सांसद सतीश गौतम, महानगर प्रभारी प्रमोद गुप्ता, संजीव राजा, डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत आदि ने संबोधित किया। संयोजक वीएस पॉल, हरि बाबू गुप्ता, डॉ. संजीव वार्ष्णेय, डॉ. बीएस लोहचब, डॉ. एमपी सिंह, अजय पटेल, इंदु गौतम, पुष्पेंद्र पचौरी, ज्ञानेंद्र मिश्रा, कैप्टन आरपी पालीवाल, कर्नल आरके सिंह, मधु आंधीवाल, शकुतला भारती, मनोज शर्मा आदि मौजूद थे।