शोहदे की ऐसी धुनाई: लड़की का शारीरिक उत्पीड़न करने वाले युवक पर बरसे लात-घूंसे, आरोपी कर रहा था ब्लैकमेल
देहली गेट क्षेत्र की एक महिला ने अपनी बेटी के साथ भाजपा की पूर्व मेयर शकुंतला भारती से शिकायत देकर बताया कि एक विशेष समुदाय का युवक उनकी बेटी का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न कर रहा है। वह युवती के साथ आरोपी के बताए गए पते पर पहुंची। वहां युवती के शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी की पिटाई कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के थाना देहली गेट क्षेत्र में युवती का शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने वाले विशेष समुदाय के आरोपी युवक को क्षेत्रीय लोगों ने दबोच लिया। आरोपी की सरेरहा जमकर धुनाई करने के बाद में उसे मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई में जुट गई है।
देहली गेट क्षेत्र की एक महिला ने अपनी बेटी के साथ भाजपा की पूर्व मेयर शकुंतला भारती से मंगलवार सुबह मिलकर शिकायत कि एक विशेष समुदाय का युवक पिछले काफी दिनों से उनकी बेटी का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने के साथ ही ब्लैकमेल कर रहा है। आज भी युवक उनकी बेटी को अपने साथ ले जाने का दबाव बना रहा है।
जिस पर पूर्व मेयर शकुंतला भारती युवक के बताए गए समय पर युवती के घर से कुछ दूरी पर खड़ी हो गईं। दोपहर तीन बजे युवक आया और युवती को बाइक पर बैठा कर ले जाने लगा। कुछ दूरी पर बाजार में पहुंचने पर युवती ने शोर मचा दिया। इसी दौरान मौके पर एकत्रित हुए लोगों ने घटना के बारे में जाना और आरोपी युवक को दबोच कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद उसे मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया।
पूर्व मेयर बोलीं आरोपी युवक कुछ महीनों से कर रहा था ब्लैकमेल
पूर्व मेयर शकुंतला भारती ने बताया कि युवक पिछले कुछ महीनों से युवती को ब्लैकमेल कर रहा था। आज शिकायत मिलने पर युवक को पकड़ लिया गया है और पुलिस को सौंप दिया गया। सीओ कोतवाली अशोक कुमार ने बताया कि जानकारी मिली है कि एक युवक के द्वारा पिछले दो महीने से एक युवती का शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न कर रहा है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।