फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   People suffering due to sun and heat waves

Aligarh Weather: धूप और लू के थपेड़ों से बेहाल हुए लोग, अभी 31 मई तक है अलर्ट

Thu, 30 May 2024 04:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 30 May 2024 04:47 AM IST
सार

मौसम विभाग ने 1 जून को आंधी-बारिश की आशंका जताई है। लेकिन, अभी 31 मई तक लू का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दोपहर में लोगों से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

विज्ञापन
People suffering due to sun and heat waves
नौरंगाबाद जीटी रोड पर तेज धूप में चुनरी ओढ़कर जाती युवतियां - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ जिले में भीषण गर्मी पड़ रही है। लू के थपेड़ों से लोग बेहाल हैं। पिछले एक सप्ताह में पारा पांच बार 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है। 28 मई को 46 डिग्री के करीब तापमान रहा। 29 मई को जिले का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा था। वहीं, न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 4.5 डिग्री ज्यादा था। 29 मई सुबह से ही तेज धूप रही। दोपहर में लू के थपेड़ों से लोग बेहाल रहे। दुबे का पड़ाव पर दोपहर दो बजे चिलचिलाती धूप में सन्नाटा पसरा रहा।

विज्ञापन


एक जून को आंधी-बारिश की आशंका
मौसम विभाग ने 1 जून को आंधी-बारिश की आशंका जताई है। लेकिन, अभी 31 मई तक लू का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दोपहर में लोगों से बाहर न निकलने की सलाह दी है।
विज्ञापन


एक सप्ताह का अधिकतम तापमान

  • 29 मई 44.4
  • 28 मई 45.8
  • 27 मई 44.8
  • 26 मई 42.2
  • 25 मई 41.6
  • 24 मई 39.2
  • 23 मई 38


लू का खतरा बढ़ा
आईएमए के मीडिया प्रभारी और वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप बंसल ने बताया कि लगातार तापमान में हो रही वृद्धि से लू का खतरा बढ़ गया है। शहर के अस्पतालों में करीब 70 प्रतिशत बच्चे वायरल, डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। बच्चों व बुजुर्गों के स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सजग रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed